Related Posts

पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा:कैंटर से टकराई बाइक, यूपी के व्यक्ति की मौत, डेराबस्सी करता था कंपनी में जॉब




पंचकूला के गांव भानू के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में मुखलिसपुर गांव निवासी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि उसका भाई सुधाकर उपाध्याय बाइक पर बरवाला से पंचकूला की ओर आ रहे थे। गांव भानू के पास आगे चल रहे कैंटर नंबर के ड्राइवर ने बिना इंडिकेटर या किसी चेतावनी के अचानक वाहन रोक दिया, जिससे उनकी बाइक पीछे से कैंटर में टकरा गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधाकर को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मौत की जानकारी दी। मृतक सुधाकर अपने परिवार सहित बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में रहते थे और डेराबस्सी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। चल रही है तलाश : SHO
चंडीमंदिर थाना के SHO रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें