spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Panipat Factory Death | CCTV Exposes Shocking Truth; Worker Burned


CCTV फुटेज में पीछे की ओर मशीन पर करंट लगने से गिरता हुआ युवक दिखाई दे रहा है। इनसेट में मृतक गौरव की फाइल फोटो।

पानीपत के गढ़ी सिकंदरपुर क्षेत्र में स्थित निक्की गर्ग नामक एक फैक्ट्री में काम कर रहे 24 वर्षीय युवक गौरव की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली और फैक्ट्री प्रबंधन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के परिजनों का

.

मोटर साफ करते समय लगा करंट, बचाने आया दूसरा मजदूर भी झुलसा

घटना की जानकारी देते हुए मृतक गौरव के मामा रोहताश ने बताया कि गढ़ी सिकंदरपुर से काबड़ी गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित फैक्ट्री में उनका भांजा मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे गौरव फैक्ट्री के भीतर एक मोटर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान मशीन में उतरे तेज करंट की चपेट में गौरव आ गया। गौरव को तड़पता देख पास में काम कर रहा एक अन्य मजदूर उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि वह मजदूर भी दूर जा गिरा और बाल-बाल बचा। इसके बाद फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में गौरव को संभाला और पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल में शवगृह के बाहर खड़े परिजन।

सिविल अस्पताल में शवगृह के बाहर खड़े परिजन।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले को दबाने के उद्देश्य से गौरव की मौत का कारण हार्ट अटैक बताना शुरू कर दिया। जब परिजनों ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो पूरी हकीकत सामने आ गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि गौरव मोटर साफ करते समय करंट की चपेट में आया था। गौरव के मामा रोहताश और अन्य स्वजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सीधे तौर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यस्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण 24 साल के मासूम युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

सुबह 9 बजे से थाने में बैठे हैं, पुलिस नहीं कर रही ठोस कार्रवाई

हादसे के बाद दुखी परिजनों ने पानीपत पुलिस के रवैये पर भी गहरा रोष प्रकट किया है। परिजनों का आरोप है कि वे शनिवार सुबह करीब 9 बजे ही अपनी लिखित शिकायत लेकर थाने पहुंच गए थे। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई और न ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles