spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Palwal Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission | Class 6 Selection Exam



पलवल डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए सूचना जारी कर दी गई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र और इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर क

.

पलवल के डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर चयन परीक्षा के लिए केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो संबंधित जिले के मूल निवासी हों और वर्तमान शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत हों। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी ने कक्षा 3, 4 और 5 का पूरा शैक्षणिक सत्र मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरा किया हो। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है।

फ्री शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा

डॉ. छिल्लर, जो जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि ये विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित आवासीय संस्थान हैं। यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा मिलती है। प्रत्येक जिले में संचालित इन सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालयों में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध हैं।

इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रवासन योजना, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स और एनएसएस जैसी विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी संचालन किया जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles