spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में ठक-ठक गैंग की सूचना पर ₹50 हजार इनाम:पुलिस ने बनाई विशेष टीमें, हाइवे पर निगरानी बढ़ी; डीसीपी बोलीं-बेवजह वाहन न रोकें




सोनीपत में नेशन हाइवों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले ‘ठक-ठक गैंग’ की बढ़ती शिकायतों के बाद सोनीपत पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने पूर्व में भी हाइवे पर सक्रिय ठक-ठक गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके गिरोहों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। वर्तमान में भी ऐसी शिकायतें सामने आने पर पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित कर राष्ट्रीय राजमार्गों पर निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ड्राइवरों का ध्यान भटकाकर करते है वारदात मेधा भूषण ने गैंग के काम करने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी। ‘ठक-ठक गैंग’ के सदस्य वाहन ड्राइवरों का ध्यान भटकाने के लिए गाड़ी के शीशे, बॉडी या टायर पर ठक-ठक करते हैं। वे अक्सर यह कहकर ड्राइवरों को भ्रमित करते हैं कि वाहन में खराबी है, टायर पंक्चर है, या नीचे से तेल/धुआं निकल रहा है। जैसे ही ड्राइवर जांच के लिए वाहन से उतरता है, गैंग के अन्य सदस्य गाड़ी में रखा नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, आभूषण या अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी ऐसे गिरोह या उनकी गतिविधियों के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना मिलती है, तो वे तुरंत 112, निकटतम पुलिस थाना या सोनीपत पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस आयुक्त सोनीपत की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को ₹50 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। ड्राइवरों के लिए पुलिस की सलाह सोनीपत पुलिस ने वाहन ड्राइवरों को सलाह दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें। यदि किसी कारणवश वाहन रोकना आवश्यक हो तो उसे ऐसे स्थान पर रोकें जहां पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे एवं लोगों की आवाजाही हो। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन में खराबी का बहाना बनाकर रोकने का प्रयास किए जाने पर तुरंत सतर्क रहें, वाहन को लॉक रखें और कीमती सामान खुला न छोड़ें। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल 112 पर कॉल करें अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें।

सोनीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नेशनल हाइवे पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ठक-ठक गैंग के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन की सतर्कता और सहयोग से ही इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles