मोहाली के सोहाना साहिब गुरुद्वारे में निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई थी। इसके बाद उसी निहंग से जुड़े कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक होने का मामला सामने आया, जिसे विक्की थॉमस सिंह द्वारा लीक किया गया। इस पर बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आप
.
परवाना ने कहा कि जब उत्तराखंड जाने का समय आया था, तब कोई आगे नहीं आया, लेकिन कुछ नौजवानों ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि बाबा बलबीर सिंह, बाबा मेजर सिंह (बुड्ढा दल) और अमृतपाल सिंह मेहरों की टीम के साथ मिलकर उन्होंने वहां मोर्चा संभाला, प्रशासन से बातचीत की और दोषियों को सख्त संदेश देकर स्थिति पर नियंत्रण पाया।
उन्होंने दुख जताया कि आज खालसा पंथ की उस उपलब्धि और गौरव की चर्चा करने के बजाय, जसदीप सिंह निहंग से जुड़े एक पुराने विवाद को सोशल मीडिया पर बेवजह और जबरन उठाया जा रहा है।
पढ़िए, क्या बोले बलजिंदर सिंह परवाना
- उत्तराखंड जीत की अनदेखी और पुराना विवाद
- बरजिंदर सिंह परवाना ने कहा कि जब उत्तराखंड जाने का समय आया, तब कोई आगे नहीं आया था। केवल कुछ नौजवानों ने बाबा बलबीर सिंह के आशीर्वाद, बाबा मेजर सिंह बुड्ढा दल के सिंहों और अमृतपाल सिंह मेहरों की टीम के साथ मिलकर वहां मोर्चा संभाला, प्रशासन से बात की और दोषियों को कड़ा संदेश देकर जीत हासिल की। परवाना ने दुख जताते हुए कहा कि आज खालसे के उस गौरव और उपलब्धि की चर्चा करने के बजाय, जसदीप सिंह निहंग से जुड़े एक पुराने विवाद को सोशल मीडिया पर जबरन उछाला जा रहा है।
- विक्की थॉमस पर तीखा हमला और मर्यादा का सवाल
- परवाना ने विक्की थॉमस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘सिंह’ शब्द का गलत इस्तेमाल करता है और पहले भी उसे यहां से भगाया जा चुका है। उन्होंने विक्की को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जसदीप सिंह अपनी गलती के लिए पहले ही पंच सिंहों के सामने पेश होकर सजा भुगत चुका है, इसलिए विक्की थॉमस को कोई हक नहीं है कि वह किसी सिंह का बाना, दुमाला या चक्कर उतरवाने की बात करे। परवाना ने विक्की के निजी जीवन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद शराब के साथ पिता का जन्मदिन मनाता हो और जिसने एक किन्नर से शादी कर उसे छोड़ दिया हो, वह दूसरों को पंथ की मर्यादा नहीं सिखा सकता।
- निहंग सिंह फौजों की बदनामी और सख्त चेतावनी
- चिंता व्यक्त की कि विक्की थॉमस की इस करतूत के कारण उत्तराखंड वालों को मौका मिल गया है और एक व्यक्ति की गलती की वजह से पूरी निहंग सिंह फौज और जत्थेबंदियों की आलोचना हो रही है। परवाना ने पंजाब और पंजाबियत से जुड़े लोगों से ऐसे तत्वों को पहचानने की अपील की जो हमेशा सिख प्रचारकों का विरोध करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि विक्की थॉमस को पहले भी समझाने और मामला खत्म करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब पंजाब के लोगों और पंथ के साथ धोखा करने का अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा और गुरु साहिब की कृपा से उसे जल्द ही सही जवाब दिया जाएगा।
**********
उत्तराखंड से पंजाब लौटे निहंग की आपत्तिजनक PHOTOS लीक: दूसरे निहंग के साथ दिख रहे जसदीप; विक्की थॉमस ने VIDEO शेयर किया
मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ये फोटो निहंग विक्की थॉमस सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए। (पढ़ें पूरी खबर)
