spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Kid Rape Murder | Body Found in Pond; Accused Arrested


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना की खन्ना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

.

पुलिस ने एक महीने बाद इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सीरियल रेपिस्ट है। वह पहले भी बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना चुका है। उसके खिलाफ बुजुर्ग महिला से रेप, धमकी देने जैसे मामले पहले से दर्ज हैं।

केस की जानकारी देते SP पवनजीत चौधरी।

केस की जानकारी देते SP पवनजीत चौधरी।

इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस…

  • पिछले महीने लापता हुआ था बच्चा: यह घटना 6 मई 2026 को सामने आई थी, जब गुरुद्वारा कटाणा साहिब, दोराहा के पास जंगल क्षेत्र में रहने वाले 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
  • तालाब से शव बरामद किया: स्थानीय लोगों की मदद से जंगल क्षेत्र में खोजबीन की गई और जांच के दौरान कड़ियां जुड़ते-जुड़ते पुलिस एक तालाब तक पहुंची। बाद में गोताखोरों की सहायता से तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया।
  • हत्या की जांच शुरू हुई, बाद में कुकर्म की धाराएं जोड़ीं: प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच में बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि होने पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था, क्योंकि घटनास्थल सुनसान इलाके में होने के कारण पुलिस को कोई प्रत्यक्ष गवाह, सीसीटीवी फुटेज या डिजिटल साक्ष्य नहीं मिले थे।
  • सैकड़ों लोगों से पूछताछ कर आरोपी का पता चला: पुलिस टीमों ने मानव खुफिया जानकारी और लगातार फील्ड जांच का सहारा लिया। हजारों लोगों से पूछताछ की गई, सैकड़ों संदिग्धों की जांच की गई और लगातार खुफिया सूचनाएं जुटाई गईं।
  • वीडियो डंप में मिला था सुराग: खन्ना के SP पवनजीत चौधरी ने बताया कि इस केस में साइबर सेल की मदद ली गई। कई जगह से डंप लिए गए। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। वह फोन पर बात कर रहा था। उसे संदिग्ध मान कर 1 महीने तक जांच की। सौ से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस टीम ने पूछताछ भी की। इसके बाद क्लू मिला और आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सेक्स एडिक्ट है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सेक्स एडिक्ट है।

आरोपी पर पहले से रेप केस दर्ज

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान दोराहा में जेलदार मोहल्ला के रहने वाले मन्नी कुमार के रूप में की। SP ने बताया- आरोपी की उम्र 35 साल है। वह सीरियल रेपिस्ट है। यह संगरुर में किसी फैक्ट्री में छिपकर काम करता था। वहीं से इसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अविवाहित है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में भी दोराहा थाने में रेप, चोरी, धमकी देने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी कम उम्र के बच्चों और बुजुर्ग लोगों को अपना निशाना बनाता था।

6 साल जेल में रह चुका आरोपी

साल 2018 में आरोपी ने एक 69 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था। इसके बाद इसे कोर्ट ने सजा सुना दी थी। करीब 6 साल रहने के बाद दोषी मन्नी कुमार जेल से बाहर आया। इसके बाद से वह आवारा ही घूमता था।

इस रेप केस के बाद उसके परिवार ने भी इससे नाता तोड़ लिया था और इसे घर से बेदखल कर दिया था। जानकारी यह भी है कि मन्नी कुमार नशे का आदी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। उससे पूछताछ चल रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

लुधियाना में पिता ने बेटों के साथ मिलकर लूट, पिस्टल दिखाकर ज्वेलर की दुकान लूटी

लुधियाना में 17 दिन पहले दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी दुकानदार रणजीत सिंह की पहचान वाले हैं। आरोपियों में पिता और दो बेटों ने इस लूट को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles