spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डोनेशिया से डिपोर्ट कर मोहाली पहुंचा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला:6 महीने चला ऑपरेशन नोमैड हंट, हत्या के मामलों समेत कई अपराधों में था वांटेड




पंजाब पुलिस को विदेश में छिपे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर वांटेड गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जॉबन बिल्ला को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया है। आरोपी लंबे समय से विदेश में छिपकर पंजाब में अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के अनुसार, जॉबन बिल्ला पर हत्या के 4 मामलों के अलावा हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। आरोपी कानून से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। 6 महीने चला ऑपरेशन नोमैड हंट जॉबन बिल्ला के विदेश में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर करीब 6 महीने तक ‘ऑपरेशन नोमैड हंट चलाया। इस दौरान आरोपी की गतिविधियों पर लगातार डिजिटल निगरानी रखी गई। खुफिया इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को इंडोनेशिया के जकार्ता में ट्रेस किया गया। इसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे हिरासत में लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत डिपोर्ट कर दिया गया। हत्या, हथियार और ड्रग्स तस्करी के मामलों में वांटेड पुलिस जांच के मुताबिक, जॉबन बिल्ला पंजाब में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या के 4 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह हत्या के प्रयास, हथियारों की सप्लाई और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में भी वांटेड था। पुलिस का आरोप है कि भारत से फरार होने के बाद भी वह विदेश में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। उसके नेटवर्क पर रंगदारी और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों की साजिश रचने का भी आरोप है। पुलिस करेगी नेटवर्क और साथियों से पूछताछ पंजाब पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके विदेश कनेक्शन, पंजाब में सक्रिय गुर्गों, हथियार और ड्रग्स नेटवर्क के बारे में अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विदेश में छिपकर पंजाब में अपराध का नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles