spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Firing | CCTV Footage: Woman Shot 6 Times, Family Injured latest update


लुधियाना में फायरिंग कर फाइनेंसर के परिवार के 3 सदस्यों को घायल कर दिया है।

लुधियाना के ग्यासपुरा की प्रीतम कॉलोनी में 20 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में शनिवार देर रात युवकों ने परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। वहीं, एक महिला के पैरों में 6 गोलियां लगी हैं।

.

हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों में से एक युवक ने हिम्मत दिखाकर गाड़ी चलाई और अपने परिवार के सभी सदस्यों को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना पड़ोसी के यहां लगे CCTV में कैद हुई है।

परिवार ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है और लिखित में शिकायत भी सौंपी है। हालांकि, पुलिस ने अभी FIR नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमले के बाद महिला के दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है। इन्होंने ही पूरी कहानी बताई।

हमले के बाद महिला के दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है। इन्होंने ही पूरी कहानी बताई।

घायल महिला ने वारदात की वजह बताई…

  • पैसे नहीं लौटा रहा था आरोपी: अस्पताल में भर्ती महिला सरबजीत कौर (43) ने बताया कि उनका परिवार फाइनेंस का काम करता है। करीब 7-8 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के जाननेवाले युवक सागर को 20 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे। काफी समय से सागर पैसे नहीं लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था।
  • आरोपी ने घर आकर गाली-गलौज की: उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे बेटे ने सागर को फोन कर पैसों की मांग की। इससे नाराज सागर उनके घर के बाहर आ गया। घर के बाहर ही दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सागर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि तू आजा, बताता हूं। इसी बीच सागर ने अपने एक अन्य साथी मनी को वहां बुला लिया।
  • आते ही बरसाने लगे गोलियां: सरबजीत कौर के मुताबिक, मनी के आते ही विवाद और बढ़ गया। बिना कोई बातचीत किए मनी और सागर ने अचानक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला इतना अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ने काफी करीब से गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
  • परिवार के 4 सदस्य हुए घायल: फायरिंग में परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं। सरबजीत कौर के दोनों पैरों में कुल 6 गोलियां लगी हैं। पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से उनकी आंतें और ब्लैडर बुरी तरह डैमेज हो गए हैं।
  • पति, बेटा और देवर को गोली लगी: सरबजीत ने बताया कि पति का ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल वह मेडिकल उपकरणों के सहारे हैं। डॉक्टर अभी उनकी स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। देवर को एक गोली पैर में लगी है और सिर में भी चोटें आई हैं। एक गोली बेटे के पैर को छूते हुए निकल गई।
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात: घायल अवस्था में बेटा खुद गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा। सरबजीत कौर ने बताया कि रात के समय गली में कोई नहीं था, लेकिन पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात और आरोपियों की गुंडागर्दी रिकॉर्ड हो गई है।
  • मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया: रोते हुए सरबजीत कौर ने कहा- मैं एक मां हूं। मेरी टांगों में 6 गोलियां लगी हैं। मैं बर्दाश्त कर लूंगी, लेकिन मेरे पति जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं और मेरा इकलौता बेटा भी वहीं खड़ा था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
महिला के दोनों पैर घायल हैं।

महिला के दोनों पैर घायल हैं।

पुलिस बोली- हम जांच कर रहे

घटना के बाद ग्यासपुरा चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए अमेजन से 3 चाकू खरीदे, मोहाली पुलिस की पूछताछ में गुनाह कबूला

मोहाली में प्राइवेट लॉजिस्टिक्स फर्म में घुसकर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड डिंपल को मारने वाले आरोपी हरजिंदर ने हत्या में इस्तेमाल 3 चाकू ऑनलाइन अमेजन से मंगवाए थे। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles