spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Kurukshetra Bus Conductor Threatens Youth Hanging From Window Video Viral


कुरुक्षेत्र के लाडवा में चलती बस में युवक काे धक्का देते हुए कंडक्टर।

कुरुक्षेत्र के लाडवा में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर ने चलती बस से एक युवक को धक्का देकर नीचे उतार दिया। बस की खिड़की पर लटके युवक से पहले तो कंडक्टर काफी देर तक बहस करता रहा, इसके बाद उसे नीचे उतारने पर अड़ गया।

.

इस पूरे मामले के दौरान एक राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कंडक्टर उस युवक को चलती बस से उतारने की कोशिश करता दिख रहा है। जब वीडियो बनाने वाला युवक इस पर आपत्ति जताता है, तो कंडक्टर उस पर ही बरस पड़ता है और कहता है, “जा, कर दे शिकायत, वीडियो भी बना ले, मैं डरता नहीं।”

फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से सिरसा लौट रही थी। जब बस लाडवा से होकर गुजर रही थी, तभी कंडक्टर ने युवक को बस में चढ़ने नहीं दिया और उसे नीचे उतारने लगा। बाद में बस रुकती है, तो युवक खुद बस से उतर जाता है।

बस की खिड़की पर लटके युवक को जबरन नीचे उतारता कंडक्टर।

बस की खिड़की पर लटके युवक को जबरन नीचे उतारता कंडक्टर।

अब सिलसिलेवार जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…

  • लाडवा के अंबेडकर चौक का मामलाः लाडवा के अंबेडकर चौक पर रविवार दोपहर एक युवक बस में चढ़ जाता है। इस दौरान बस (HR62GV 9329) का कंडक्टर विरेंद्र सिंह उसे जबरन चलती बस से नीचे उतारने लगता है। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक इसकी वीडियो बना लेता है।
  • 2 मिनट के वीडियो सामने आयाः 2 मिनट की इस वीडियो में पूरे समय युवक बस के दरवाजे पर ही लटका रहता है, लेकिन कंडक्टर उसे ऊपर नहीं चढ़ने देता। कंडक्टर उसे बार-बार चलती बस से नीचे उतरने के लिए कहता है।
  • कंडक्ट बोला- नौकरी खराब करेगा ड्राइवर कीः वीडियो में साफ दिख रहा है कि यात्री बस के अंदर जाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन कंडक्टर उसे धमकाता रहता है। कंडक्टर यह भी कहता है कि इस तरह बस की खिड़की में लटका हुआ है, ड्राइवर की नौकरी खराब करनी है क्या‌ ?
  • जा बना ले वीडियोः इसी दौरान वीडियो बना रहा शख्स कंडक्टर से कहता है- युवक को चढ़ने दो नहीं तो इसे चोट लग जाएगी। इस पर कंडक्टर युवक के आगे खड़ा हो जाता है और कहता है कि ये गलत चढ़ा है, मैं इसे बस में बैठने नहीं दूंगा।
  • जा कंप्लेंट भी कर दे, मैं डरता नहींः शख्स कंडक्टर को सस्पेंड करवाने की धमकी भी देता है, लेकिन कंडक्टर उसे बोलता है कि बना ले वीडियो, कंप्लेंट भी कर दे, मैं डरता नहीं। इस दौरान कंडक्टर उस युवक के गले और कंधे पर जोर से धक्का भी देता है।
वीडियो बना रहे शख्स से कंडक्टर कहता सुनाई दे रहा है कि अगर तू कंप्लेंट भी करा देगा तो मैं डरता नहीं हूं।

वीडियो बना रहे शख्स से कंडक्टर कहता सुनाई दे रहा है कि अगर तू कंप्लेंट भी करा देगा तो मैं डरता नहीं हूं।

हरिद्वार से सिरसा लौट रही थी बस

फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से सिरसा लौट रही थी। फतेहाबाद से इसके चलने का टाइम सुबह करीब 9.50 बजे है। कंडक्टर वीरेंद्र सिंह मूल रूप से फरीदाबाद का है। इसे करीब एक साल पहले फतेहाबाद डिपो में तैनात किया गया है।

ड्यूटी इंचार्ज बोले- चलती बस में चढ़ा था युवक

मामला सामने आने पर ड्यूटी इंचार्ज शिव दयाल ने बताया है कि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसी की शिकायत रोडवेज प्रशासन के पास नहीं पहुंची है। कंडक्टर उस युवक को इसलिए धमकाते हुए कह रहा है कि चलती बस में क्यों चढ़ा। इसी कारण वो उसे उतार रहा था। हालांकि, उसे चलती बस से नहीं उतारना चाहिए था।

कंडक्टर बोला- हादसा होने का डर था

कंडक्टर वीरेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में बताया कि युवक चलती बस में बंद दरवाजे पर लटक गया था। ऐसे हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। इसलिए युवक से कहा था कि बस में चढ़ना हो तो स्टैंड से चढ़ते। मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों में से एक ने ये वीडियो बनाई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles