spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Khanna Youth Climbs Roof After Seeing Counter-Intel Team; Video Controversy


काउंटर इंटेलिजेंस को देखकर छत पर चढ़ा युवक।

लुधियाना में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम की रेड के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। टीम को देखते ही एक युवक किराए के मकान की छत पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

.

इस बीच युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। युवक ने दावा किया कि उसका एनकाउंटर हो सकता है। युवक के इनकार पर टीम ने पूरे मकान को घेर लिया। मामला मंगलवार को खन्ना स्थित बुल्लेपुर गांव में सामने आया।

युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दीपी निवासी बुल्लेपुर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुल्लेपुर का ही रहने वाला है, लेकिन गांव में ही एक किराए के मकान में रह रहा था।

युवक ने वीडियो में कहा कि कुछ लोग बंदूकें लेकर खड़े हैं।

युवक ने वीडियो में कहा कि कुछ लोग बंदूकें लेकर खड़े हैं।

सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल काउंटर इंटेलिजेंस की टीम खास इनपुट के आधार पर युवक की वेरिफिकेशन के लिए बुल्लेपुर पहुंची थी। ये टीम युवक छत पर चढ़ गया इसी दौरान युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में उसने दावा किया कि उसे मारने आए हैं।

युवक छत से उतरा, हिरासत में लिया शुरुआत में टीम के तीन-चार कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। हालात बिगड़ने पर काउंटर इंटेलिजेंस ने अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया। वीडियो के सामने आने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही खन्ना पुलिस मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद युवक को छत से उतवाते हुए पुलिस।

कड़ी मशक्कत के बाद युवक को छत से उतवाते हुए पुलिस।

दो घंटे बाद छत से उतरा युवक पुलिस अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और लगातार बातचीत के बाद युवक आखिरकार छत से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया।

गैंगस्टर लिंक खंगाल रही पुलिस पुलिस के अनुसार युवक कोई नौकरी नहीं करता। जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह विदेश में किसी संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में था या विदेशी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल उसकी आतंकी, गैंगस्टर या ड्रग तस्करी से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि पुलिस गैंगस्टर लिंक के एंगल से जांच कर रही है।

युवक को हिरासत में लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी

युवक को हिरासत में लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी

युवक के खिलाफ पहले से केस दर्ज युवक के खिलाफ पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। मकान मालिक ने बताया कि युवक की मां उनकी जानकार है। इसलिए किराए पर ऊपर वाला भाग दिया है। युवक के खिलाफ पहले मारपीट व आमर्स एक्ट का केस भी है।

युवक से हो रही है पूछताछ डीएसपी मोहित सिंगला ने कहा कि छत पर चढ़े युवक की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए युवक को शांतिपूर्वक नीचे उतारा गया। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

———-

ये खबर भी पढ़ें…

लुधियाना में हेड ग्रंथी ने लाइव होकर पीया जहर, विदेश भेजने का दिया था झांसा

लुधियाना में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए हेड ग्रंथी ने फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पी ली। पीड़ित की पहचान रवि सिंह के रूप में हुई है, जो गांव हवास का रहने वाला है। रविन्द्र सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles