करनाल के विकास नगर इलाके में हाईटेंशन टावर लाइन की चपेट में आए युवक की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
.
शनिवार सुबह करीब 10 बजे ललित खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसे तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के समय जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे घर के बिजली उपकरण जल गए। परिजन तुरंत उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

रोते विलखते परिजन
रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ललित को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची, पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ललित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इससे पहले एक हादसे में उसके सबसे छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। अब परिवार में केवल बीच वाला बेटा ही बचा है। परिवार पहले कर्ण विहार में रहता था और करीब पांच महीने पहले ही विकास नगर में यह मकान खरीदा था।

रोते विलखते परिजन
हाईटेंशन लाइन से पहले भी हो चुके हादसे
स्थानीय निवासी सुरेश, प्रमोद, त्रिलोक, साहिल व अन्य का कहना है कि इस हाईटेंशन लाइन के कारण पहले भी तीन-चार बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि तार इतने खतरनाक हैं कि पास जाने वाले को दूर से ही खींच लेते हैं। दीवारों में भी कई बार करंट महसूस होता है और बारिश के समय खतरा और बढ़ जाता है।

रोते विलखते परिजन







