spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jind New Bus Stand: Missing Person Report Filed for Pooja | FIR at Civil Line Police Station



जींद शहर के नए बस स्टैंड से एक 25 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती को उसका भाई बस स्टैंड पर छोड़कर गया था, जिसके बाद वह न तो घर पहुंची और न ही उसका कोई सुराग मिल पाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का म

.

गांव खोखरी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने 16 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बहन को जींद के नए बस स्टैंड पर छोड़ा था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

लापता युवती की उम्र 25 साल है और उसकी ऊंचाई 5 फुट है। उसका रंग गोरा और चेहरा गोल है। गायब होने के समय उसने गाजरी रंग का सूट-सलवार और काले रंग की जूती पहनी हुई थी। उसके पास एक काले रंग का पर्स भी था।

परिजनों ने पुलिस को युवती का मोबाइल नंबर, उसकी इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) नंबर उपलब्ध कराया है। पुलिस अब युवती की लोकेशन ट्रेस करने और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, उसके बैंक अकाउंट की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles