spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jhanjhra Shyoran Bhiwani | Sandeep Kadwasra Selected for UMWF World Cup Masters Weightlifting 2026



पूर्व मंत्री एवं नारनौल से विधायक ओम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने संदीप को बधाई दी है।

भिवानी के गांव झांझड़ा श्योराण के अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर संदीप कुमार कड़वासरा का चयन ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आयोजित होने वाली UMWF वर्ल्ड कप मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 जून से 14 जून 2026 तक

.

भारतीय टीम में 19 खिलाड़ी, हरियाणा से तीन का चयन

भारतीय टीम में कुल 19 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। हरियाणा से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें संदीप कड़वासरा (65 Kg, भिवानी), ब्रह्मजीत (75 Kg, महम) तथा ज्योति प्रकाश (110+ Kg, हिसार) शामिल हैं। इसके अलावा 110 Kg पुरुष वर्ग में सूबेदार इकबाल सिंह आर्मी टीम के कोच के रूप में टीम के साथ रहेंगे। टीम में पंजाब से संतोष कुमारी, राजेश बत्रा, राजविंदर सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं।

7 जून को दिल्ली से रवाना होगी टीम

सभी खिलाड़ी 7 जून को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीम कोच संतोष कुमार (पंजाब) के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

जर्मनी में जीत चुके हैं स्वर्ण, कई देशों में रोशन किया नाम

संदीप कड़वासरा इससे पहले जर्मनी में आयोजित ओपन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने थाईलैंड, किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, कजाकिस्तान और बहरीन सहित कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। लोहारू क्षेत्र में संदीप एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं।

पूर्व मंत्री एवं नारनौल से विधायक ओम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles