![]()
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग।
झज्जर पुलिस में 55 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की भर्ती होने जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में होने वाली इस भर्ती में सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल
.
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने बताया कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस लाइन, झज्जर में अपने आवेदन जमा करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से गठित समिति पात्र उम्मीदवारों का चयन करेगी।
25 से 50 वर्ष तक की आयु वाले कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ने सेना या संबंधित बल में कम से कम 5 वर्ष की सेवा की हो। सेवानिवृत्ति के समय उसकी मेडिकल कैटेगरी ‘ए’ और चरित्र प्रमाण-पत्र अनुकरणीय होना जरूरी है।
अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सीय अयोग्यता के कारण सेवा से हटाए गए पूर्व जवान इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। सेना में सक्रिय सशस्त्र कार्य, सप्लाई कोर, मेडिकल कोर, एनएसजी कमांडो या अन्य विशेष दक्षता वाले कोर्स कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
एक साल के लिए होगी नियुक्ति, गृह थाना क्षेत्र में नहीं मिलेगी तैनाती
चयनित एसपीओ को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। एसपीओ की तैनाती उनके गृह थाना क्षेत्र में नहीं की जाएगी। नियुक्ति के समय दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी जूते और अन्य आवश्यक वर्दी सामग्री के लिए 3 हजार रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी।
इसके अलावा एसपीओ को हरियाणा पुलिस के सिपाहियों के समान नियमानुसार आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित अनुग्रह राशि का लाभ भी पात्रता के अनुसार दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चयनित एसपीओ को हरियाणा के किसी भी जिले में अस्थायी रूप से तैनात किया जा सकेगा।
न परीक्षा होगी, न शारीरिक मापतौल
इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या शारीरिक मापतौल नहीं होगी। पात्र उम्मीदवारों का चयन चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने पात्र पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के दौरान पुलिस लाइन, झज्जर पहुंचकर अपना आवेदन जमा करवाएं।







