जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अपनी मुस्तैदी बढ़ाते हुए शेर सिंह कॉलोनी में एक व्यापक CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से इलाके के संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पां
.
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल ने रणनीतिक रूप से पूरी शेर सिंह कॉलोनी को चारों ओर से सील कर दिया, ताकि कोई भी संदिग्ध भाग न सके। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्ध राहगीरों और बाइक सवारों को रोककर कड़ी पूछताछ की। संदिग्ध ठिकानों और दर्जनों वाहनों की बारीकी से तलाशी ली। दस्तावेजों में कमी और संदिग्ध पाए जाने पर कई वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया।

शिकायतों के बाद एक्शन में आई पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) राकेश यादव ने बताया कि पुलिस विभाग को पिछले कुछ समय से शेर सिंह कॉलोनी और उसके आसपास के इलाके से संबंधित कुछ गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इन इनपुट्स के आधार पर ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए यह सर्च ऑपरेशन प्लान किया गया था।
आगे भी जारी रहेगा अभियान: ADCP की जनता से अपील
ADCP राकेश यादव ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त रुख आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन आने वाले दिनों में अन्य इलाकों में भी चलाए जाएंगे ।
एडीसीपी ने जालंधर के निवासियों से अपील की है कि वे पुलिस के ‘आंख और कान’ बनें। यदि उनके इलाके में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या किसी भी प्रकार की अवैध व नशीली गतिविधियों का पता चलता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ तत्काल व सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।







