Related Posts

Jalandhar Dr. Meenakshi death case Husbands Piyush Sood Missing: Nurse Missing


जालंधर में डॉक्टर पीयूष सूद का घर और अस्पताल।

जालंधर के नेशनल आई केयर अस्पताल के डॉक्टर पीयूष सूद की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी मौत मामले में FIR सामने आई है। इसमें डॉक्टर पीयूष के घर के एड्रेस का जिक्र नहीं है। पुलिस थाना डिवीजन-6 से जब डॉक्टर पीयूष के घर का एड्रेस पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें

.

दैनिक भास्कर टीम एड्रेस ढूंढ डॉक्टर पीयूष के घर पहुंची तो बाहर लग्जरी कार खड़ी थी। गेट की बेल बजाई तो कोई बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों से पता किया तो बताया गया की पिछले 3 दिन दिन से परिवार नहीं दिखा।

डॉक्टर पीयूष का नेशनल आई केयर अस्पताल खुला मिला। रिसेप्शन पर डॉक्टर पीयूष से इलाज के लिए बात करने को कहा तो बताया गया कि डॉक्टर साहब 10 दिन की छुट्टी पर गए हैं। अश्लील वीडियो में नजर आई नर्स भी गायब मिली।

10 जून को कपूरथला के सरकारी अस्पताल में टीबी डिपार्टमेंट की डॉक्टर मानीक्षा सूद अपने केवल विहार स्थित फ्लैट में मृत मिली थीं। पोस्टमॉर्टम के बाद फाजिल्का के जलालाबाद का रहने वाला उनका मायका परिवार डेडबॉडी ले गया था। डॉक्टर मीनाक्षी का वहां पर संस्कार कर दिया गया है।

डॉ. पीयूष का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल की नर्स को किस करते दिख रहे हैं।

अब विस्तार से घर और अस्पताल की पूरी रिपोर्ट पढ़ें…

फैमिली 3 दिन से घर से गायब है डॉक्टर पीयूष के घर पर दैनिक भास्कर टीम पहुंची और घर की वेल बजाई तो कोई भी बाहर नहीं निकला। घर के गेट पर ताला नहीं था। लेकिन गेट अंदर से लॉक था। घर के बाहर डॉक्टर फैमिली की लग्जरी गाड़ियां खड़ी थीं। पड़ोसियों से बात की तो कहने लगे कि डॉक्टर के बारे में पता चला है। उन्होंनें उनकी पत्नी को देखा है। मगर कभी बातचीत नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि बहुत दुख हुआ कि डॉक्टर मीनाक्षी की मौत हो गई। पड़ोसियों ने कहा कि जिस सोसायटी में वह रह रहे हैं, उसके प्रधान डॉक्टर पीयूष के पिता डॉक्टर योगेश्वर हैं, इसलिए वह किसी मसले में नहीं पड़ना चाहते। हां इतना जरूर पता है कि परिवार पिछले 3 दिन से घर में नजर नहीं आया।

डॉक्टर पीयूष सूद के घर के बाहर घड़ी लग्जरी गाड़ी।

अस्पताल वालों ने कहा- डॉक्टर पीयूष छुट्टी पर डॉक्टर पीयूष के परिवार से बात करने उनके घर पर पहुंची दैनिक भास्कर टीम को जब डॉक्टर का परिवार घर पर नहीं मिला तो नेशनल आई केयर अस्पताल का विजिट किया गया। वहां पर मरीज बनकर गए और पूछा कि आंख का इलाज करवाना है। इस पर रिसेप्शन पर बैठी महिला ने कहा कि पर्ची कटवा लो।

इस पर उनसे कहा गया कि डॉक्टर पीयूष से ही चेक करवाना है और उनसे मिलना चाहते हैं। इस पर जवाब मिला कि डॉक्टर साहब तो 10 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। आप 10 दिन बाद आना, इसके बाद ही डॉक्टर साहब मिल पाएंगे।

आपत्तिजनक CCTV में नजर आई नर्स भी मिली गायब अस्पताल में डॉक्टर के नहीं मिलने पर जब अस्पताल के अंदर विजिट किया और नर्सिंग काउंटर सहित ओपीडी में डाकर देखा तो आपत्तिजनक CCTV में नजर आई नर्स भी नहीं दिखी। स्टाफ से जब आम आदमी बनकर डॉक्टर के पूरे एपिसोड पर बात की गई तो सबने ऐसे मना कर दिया जैसे उनको कुछ पता नहीं है।

फ्लैट में इस हालत में डॉक्टर मीनाक्षी की डेडबॉडी मिली थी।

पुलिस न आरोपी को ढूंढ पाई और न एड्रेस डॉक्टर मीनाक्षी मौत मामले में दर्ज FIR में केवल विहार स्थित फ्लैट और फाजिल्का के जलालाबाद निवासी मायके पक्ष का पता तो दर्ज है, लेकिन डॉ. पीयूष सूद के घर का कोई पता नहीं दिया गया। इस पर बात करने के लिए FIR में लिखे गए केस के इंवेस्टिगेटिव अफसर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सतपाल से थाने में मिलने दैनिक भास्कर टीम पहुंची। सतपाल किसी मुजरिम को लेकर कोर्ट जा रहे थे। उनसे डॉक्टर पीयूष के घर का पता पूछा तो कहने लगे कि अभी लोकेशन पता नहीं चली है। जल्द ही लोकेशन का पता लगा डॉक्टर पीयूष को ढूंढ लिया जाएगा।

परिवार ने बेटी का संस्कार किया डॉक्टर मीनाक्षा की मां नीलम से बात कि तो उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को बेटी का संस्कार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की पूरी कमाई खाकर भी डॉक्टर पीयूष ने उसे मरने के लिए मजबूर कर दिया।

मां ने बताया कि वह बेटी से मिलने के लिए एक बार डॉक्टर पीयूष के घर गई थी, तब उनका घर सरस्वती विहार में था। उन्होंने बताया कि लैंडमार्क बगल में मस्जिद थी, लेकिन सुना है कि अब घर बदल लिया है और नए घर पर वह कभी नहीं गई। डॉक्टर मीनाक्षा के भाई भी डॉक्टर हैं। पुलिस से इंसाफ की मांग की है। इंसाफ न मिला तो कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे। ————-

ये खबर भी पढ़ें…

लेडी डॉक्टर की डेडबॉडी मिलने की कहानी, एक टांग बेड पर, धड़ फर्श पर मिला

जालंधर की डॉक्टर मीनाक्षी की मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। पड़ोसियों के मुताबिक 10 जून को सुबह काम करने आई मेड को दरवाजा बंद मिला था। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से अंदर गए। मीनाक्षी की बॉडी नीली पड़ी थी। उनके 2 पालतू कुत्ते अंदर थे। लोगों के मुताबिक ढाई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें