हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET 2025 ग्रुप-C परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किसी कारणवश नहीं हो पाई थी, उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए अलग से विशेष शेड
.
यहां देखिए HSSC चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट…

आयोग ने की अपील
सभी प्रभावित अभ्यर्थी घबराएं नहीं, उनके लिए अलग से अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें। निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
क्यों जरूरी है यह प्रक्रिया बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भर्ती प्रक्रिया की एक अहम कड़ी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हुआ है, जिसने आवेदन किया था। इससे नकल और फर्जीवाड़े की संभावना को रोका जा सकता है और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहती है।







