spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

HSPCB To Launch Online Pollution Monitoring From June 1


होटल में आयोजित वर्कशॉप में मौजूद अधिकारी एवं उद्यमी।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) प्रदेश में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को लेकर पूरी तरह सख्त रुख अपना चुका है। अब राज्य की सभी फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण स्तर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सीधे पंचकुला स्थित प्रदेश मुख्याल

.

यदि किसी भी इकाई में प्रदूषण नियमों की अवहेलना पाई गई, तो बोर्ड की टीम तुरंत नोटिस जारी कर सीलिंग और पेनल्टी जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। बोर्ड आगामी 1 जून से इस हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम को पूरे प्रदेश में लागू करने जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण और स्पष्ट आदेश हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव IAS योगेश कुमार ने शुक्रवार को पानीपत में दिए। वे हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी द्वारा एक होटल में आयोजित तीन जिलों के उद्यमियों की एक विशेष कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उद्यमियों ने उठाईं समस्याएं, सदस्य सचिव ने दिया समाधान का भरोसा

इस संयुक्त कार्यशाला में पानीपत, करनाल और सोनीपत जिलों के सैकड़ों कपड़ा, डाई हाउस और यार्न उद्यमियों ने हिस्सा लिया। उद्यमियों ने पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित सरकारी नियमों NOC मिलने में होने वाली देरी और अपनी व्यावहारिक समस्याओं को सदस्य सचिव के समक्ष प्रमुखता से रखा।

आईएएस योगेश कुमार ने उद्यमियों की सभी जायज दिक्कतों को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि बोर्ड उद्योगपतियों को परेशान नहीं करना चाहता। उन्होंने पर्यावरण नियमों के दायरे में रहकर उद्यमियों की इन समस्याओं का जल्द से जल्द प्रशासनिक स्तर पर समाधान करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अधिकारी व अपनी बात रखते उद्यमी।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अधिकारी व अपनी बात रखते उद्यमी।

PPT के जरिए सिखाया गया कचरा प्रबंधन

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में जीईपीआईएल के निदेशक प्रियश भट्टी ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले खतरनाक और रासायनिक पदार्थों को सुरक्षित ढंग से संभालने, स्टोर करने और उनके पर्यावरण अनुकूल निपटान के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

बहादुरगढ़ में होगी अगली वर्कशॉप, ये अधिकारी रहे मौजूद

हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी (HEMS) के प्रदेशाध्यक्ष भीम राणा ने मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को नए सरकारी नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोसाइटी समय-समय पर ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करती है, ताकि वे अनजाने में प्रदूषण के भागीदार न बनें। उन्होंने घोषणा की कि इसी श्रृंखला का अगला बड़ा कार्यक्रम जल्द ही बहादुरगढ़ में आयोजित किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles