spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

HPSC PGT Computer Science Interview Schedule Released


हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती एक बार फिर चर्चा में है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब आयोग ने इस भर्ती के तहत शॉर्टलिस

.

आयोग के द्वारा जारी इंटरव्यू शेड्यूल।

आयोग के द्वारा जारी इंटरव्यू शेड्यूल।

अब जानिए पहले क्यों चर्चा में रही है ये भर्ती..

  • 5 हजार में से केवल 39 कैंडिडेट हुए थे पास: हालांकि यह भर्ती शुरुआत से ही विवादों में रही है। वर्ष 2023 में निकले 1711 पदों (1633 हरियाणा कैडर और 78 मेवात कैडर) के लिए करीब 5 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी, लेकिन आयोग द्वारा तय 35 प्रतिशत न्यूनतम पात्रता अंक के कारण केवल 39 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सफल हो सके। नतीजतन 1672 पद खाली रह गए और आयोग को इन पदों के लिए नई भर्ती का विज्ञापन जारी करना पड़ा।
  • आरक्षण व्यवस्था भी बनी विवाद की वजह: भर्ती के दौरान आरक्षण को लेकर भी सवाल उठे थे। हरियाणा कैडर के पदों में 859 सामान्य, 327 एससी, 163 बीसी-ए, 82 बीसी-बी और 163 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया था। वहीं मेवात कैडर में 43 सामान्य, 15 एससी, 8 बीसी-ए, 4 बीसी-बी और 8 ईडब्ल्यूएस पद आरक्षित थे। हालांकि जल्दबाजी में जारी विज्ञापन में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के डीएससी (Deprived Scheduled Castes) और ओएससी (Other Scheduled Castes) के बीच आरक्षण का वर्गीकरण नहीं किया गया। इस मुद्दे पर अभ्यर्थियों ने विरोध जताया, जिसके बाद आयोग ने स्पष्ट किया कि वर्गीकरण बाद में लागू किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles