Related Posts

Hisar DHBVN News | Officials Promotion Transfer List


हिसारकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज।

हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री अनिल विज के अधीन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम मुख्यालय हिसार से जारी आदेशों के अनुसार 13 कार्यकारी अभियंताओं (XEN) को अधीक्षण अभियंता (SE) पद पर पदोन्नत करते हुए नई तैनाती दी गई है।

इनमें सबसे अधिक असर हिसार पर देखने को मिला है, जहां कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को हिसार मुख्यालय में नई पोस्टिंग दी गई है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक की मंजूरी के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-14 में अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे तथा निर्धारित समय में नई पोस्टिंग पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

सरकार की ओर से जारी लिस्ट…

इन अधिकारियों की अन्य जिलों में तैनाती

विजय पाल को रेवाड़ी, प्रवीण यादव को गुरुग्राम, अमित कम्बोज को फरीदाबाद, आशुतोष कुमार पांचाल को सिरसा और जितेंद्र सिंह धुल को भिवानी भेजा गया है। इसके अलावा आदेश में बताया गया है कि दिनेश शर्मा और शमशेर सिंह की पदोन्नति फिलहाल लंबित रखी गई है। दोनों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित होने के कारण उन्हें प्रमोशन सूची में शामिल नहीं किया गया।

अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी

आदेश के अनुसार, विजेंद्र सिंह (एसई/सीबीओ, हिसार) को एसई-आरएपीडीआरपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं अविनाश यादव को एसई (सिविल), हिसार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। विकास कादियान पंचकूला स्थित एचईपीसी में अपनी मौजूदा जिम्मेदारी निभाने के साथ एसई (आईटी), हिसार का कार्य भी देखेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें