टिकट न मिलने के बाद बगावत करने वाली भाजपा की पूनम सतीजा और कांग्रेस की शकुंतला भाड़ोरिया।
हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशी घोषित कर दिए। कुछ देर में ही भाजपा में बगावत भी हो गई। रेवाड़ी में वार्ड नंबर-8 की निवर्तमान पार्षद पूनम सतीजा ने टिकट कटने से नारा
.
पूनम का कहना है कि वे लगातार 13 साल से पार्षद हैं, अब उनकी अनदेखी की जा रही है। इसलिए वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। उधर, रेवाड़ी कांग्रेस में भी घमासान शुरू हो गया है। पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भाड़ोरिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
उधर, दिन में बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में सांपला नगर पालिका में प्रवीन कोच, रेवाड़ी नगर परिषद में विनीता और धारूहेड़ा नगर पालिका में अजय जांगड़ा को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया गया। वहीं, उकलाना नगरपालिका के चेयरपर्सन पद के लिए वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल की पुत्रवधू निकिता गोयल को प्रत्याशी बनाया है।

हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने पालिका-परिषद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
कौन हैं अजय जांगड़ा और प्रवीण कोच, जिन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया
अजय जांगड़ा ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं और राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक हैं। उन्होंने 2020 में हुए चुनाव में धारूहेड़ा नगर पालिका के पार्षद का चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन से नगर पालिका उपप्रधान चुने गए। चेयरमैन कंवर सिंह के साथ भी काम चुके हैं।
वहीं, प्रवीन कोच 2008 से 2013 तक कांग्रेस सरकार में सांपला से चेयरमैन रहे हैं। प्रवीन भूपेंद्र हुड्डा के खास लोगों में माने जाते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए।
राव इंद्रजीत के साथ BJP में आई विनीता को टिकट
रेवाड़ी से टिकट पाने वालीं विनीता पीपल नवंबर 2016 में भाजपा के सहयोग से नगर परिषद की चेयरमैन चुनी गई थी। वो 2014 में राव इंद्रजीत सिंह के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं थी। फिलहाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पति नरेंद्र पीपल एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और पेशे से वकील हैं।
वहीं, ससुर मोहन लाल पीपल पटौदी से 1977 में हारे और 1982 व 1991 दो बार विधायक बने। हरियाणा सरकार में संसदीय सचिव और टूरिज्म विभाग के चेयरमैन भी रहे। परिवार शुरू से ही रामपुरा हाउस से जुड़ा रहा है।
खास बात यह रही कि टिकट की घोषणा के साथ विनीता पीपल ने बुलाई प्रेसवार्ता में पार्टी के स्थानीय विधायक लक्ष्मण यादव का नाम तक नहीं लिया, बाकी सभी का आभार जताया।


पंचकूला में BJP ने काटे 5 पार्षदों के टिकट
पंचकूला में BJP ने अपने 5 पार्षदों के टिकट काटे हैं। हालांकि 1 निर्दलीय ओमवती पूनिया ने BJP का दामन थाम लिया था, उसे भी मौका नहीं दिया गया। BJP ने पंचकूला वार्ड एक के पूर्व पार्षद नरेंद्र लुबाना की पत्नी, वार्ड 3 से सुरेश वर्मा, 5 से जय कौशिक व 9 से हरेंद्र मलिक पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं रितु, सोनिया सूद, सोनू व सुनीत सिंगला, राकेश कुमार का टिकट काट दिया है।

देखें पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट…
सोनीपत के वार्ड प्रत्याशियों की सूची

रेवाड़ी के पार्षद प्रत्याशियों की सूची…


अंबाला के पार्षद प्रत्याशियों की सूची…

अंबाला में 8 पूर्व पार्षदों को मौका, 2 को पत्नी की जगह टिकट
अंबाला सिटी नगर निगम में BJP ने 8 पूर्व पार्षदों को फिर से मौका दिया है। इनमें मनीष आनंद, राजेश मेहता, अर्चना छिब्बर, मोनिका मल, मीना ढींगरा, गुरविंद्र सिंह, हितेश जैन, शोभा सिंह पूनिया को दोबारा टिकट मिला है। जबकि पार्षद रहीं प्रीति सूद की जगह उनके पति दिनेश सूदन और अमनदीप कौर सन्ना की जगह उनके पति गुरप्रीत सिंह सान्ना को मैदान में उतारा।
सांपला से पार्षद प्रत्याशियों की सूची…

पंचकूला-सोनीपत में वैश्य बिरादरी पर दांव
इससे पहले बुधवार को BJP ने तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मौका दिया है।
खास बात ये है कि हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने दो वैश्य समुदाय और एक सैनी समुदाय से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राजीव जैन और श्यामलाल दोनों ही वैश्य समुदाय से आते हैं। दोनों लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वहीं, अक्षिता सैनी के परिवार का जुड़ाव आरएसएस से रहा है। उनके पिता व भाजपा नेता अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने बेटी पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस भी घोषित कर चुकी उम्मीदवार
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अपने महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की ओर से सोनीपत नगर निगम के लिए कमल दीवान और अंबाला मेयर के लिए कुलविंद्र कौर का नाम फाइनल किया गया है। पंचकूला नगर निगम सीट के लिए पार्टी की ओर से सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
————
यह भी पढ़ें- सोनीपत भाजपा ने 22 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी घोषित किए:संगठन और जीत के समीकरणों को साधने की रणनीति; वार्ड वाइज लिस्ट जारी

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने सोनीपत नगर निगम के 22 वार्डों के लिए अपने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
————–
यह भी पढ़ें- हरियाणा BJP ने घोषित किए 3 मेयर प्रत्याशी:पंचकूला-सोनीपत में वैश्य बिरादरी पर दांव; अंबाला में पत्नी के लिए टिकट मांग रहे नेता की बेटी पर जताया भरोसा
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मौका दिया है। पढ़ें पूरी खबर…







