spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Hansi Murder Case | Ex-Boyfriend Involved; Accused Photos Out


जॉकी शोरूम मैनेजर सूरज जैन की हत्या में शामिल चार आरोपियों की पहचान हो गई है।

हरियाणा के हांसी में जॉकी शोरूम मैनेजर सूरज जैन की हत्या में शामिल चार आरोपियों की पहचान हो गई है। सभी आरोपी विकास मलिक, साहिल श्योराण, साहिल बामल और गोलू हिसार के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। सभी आपस में दोस्त हैं।

.

फिलहाल, ये चारों फरार है, पुलिस इनको सरगर्मी से तलाश कर रही है। हांसी सीआईए सहित पुलिस की 6 टीमें आरोपियों के पीछे लगी हुई है। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी पुलिस से बचने के लिए अभी अलग-अलग होकर ठिकानों पर छिप रहे हैं। वहीं, पुलिस ने स्कोरर्पियों कार चालक और आरोपियों के बीच क्या रिश्ता है? इसका भी पता लगाने में जुटी है।

अब तक जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में ही सूरज जैन की हत्या की गई थी। यह युवती हिसार में एचएयू के सामने जवाहर नगर इलाके की रहने वाली है, जिसकी आजाद नगर के रहने वाले साहिल बामल के साथ जान पहचान थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में भी रहे। मगर, दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद युवती की दोस्ती सूरज जैन से हो गई।

पुलिस ने युवती से पूछताछ की है तो उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वर्तमान में वह सूरज के साथ रिलेशन में थी, जो साहिल बामल को पसंद नहीं था। यहीं बात सूरज की हत्या का कारण बनी।

इस तस्वीर में सूरज (दांए से पहला), उसका छोटा भाई (बाएं से पहला) और माता-पिता (बीच में) हैं।-फाइल फोटो

इस तस्वीर में सूरज (दांए से पहला), उसका छोटा भाई (बाएं से पहला) और माता-पिता (बीच में) हैं।-फाइल फोटो

मृतक सूरज जैन और चारों हत्यारोपियों के फोटो।

मृतक सूरज जैन और चारों हत्यारोपियों के फोटो।

सूरज की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को दीं ये जानकारियां…

  • आठ महीने से सूरज के टच में थी युवती : पुलिस को सूरज की कॉल डिटेल भी मिल गई है, जिसमें युवती से उसकी बातचीत का रिकार्ड है। इसी आधार पर पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो पता चला है कि वह और सूरज दोनों आठ महीने से एक दूसरे को जानते थे। जब साहिल बामल को इसका पता चला तो उसने कई बार सूरज को धमकाया और गर्लफ्रेंड से दूर रहने की सलाह दी।
  • सूरज को पसंद करने की बात की तो भड़का : मगर, युवती ने साहिल को बोल दिया था कि वह सूरज को पसंद करती है। इस पर साहिल के सिर पर खून सवार हो गया। वह किसी तरह सूरज को अपनी गर्लफ्रेंड से दूर करना चाहता था। इसलिए वह सूरज को धमकाने लगा और गर्लफ्रेंड से दूर रहने की कहने लगा। मगर, सूरज नहीं माना और अंत में साहिल बामल और उसके साथियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
  • गर्लफ्रेंड से मारपीट करता था साहिल : पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल बामल रिलेशनशिप के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर युवती ने साहिल से दूरी बना ली थी। इसके बाद ही हांसी की एनएच 10 मार्केट में काम करने वाले सूरज से उसकी दोस्ती हुई थी। युवती अक्सर इसी मार्केट में सूरज से मिलने भी आती थी।

PHOTO में देखिए कैसे की गई थी सूरज जैन की हत्या…

पहले एक युवक ने सूरज जैन का सिर पकड़ लिया था।

पहले एक युवक ने सूरज जैन का सिर पकड़ लिया था।

सूरज जैन की मार्केट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

सूरज जैन की मार्केट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

30 मई की रात सूरज की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी

  • काली स्कॉर्पियो में आए युवकों से बहस : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे चार युवक एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर बाजार में आए थे। यह सूरज के दोस्त ही बताए गए हैं। किसी बात को लेकर सूरज से उनकी बहस हो गई। सूरज ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
  • थप्पड़ मारते हुए दूर ले गया : सीसीटीवी में दिख रहा है कि पहले सूरज के पास उसका एक दोस्त आता है और उसे जेब से निकालकर मोबाइल देता है। इसी दौरान, दूसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा होकर फोन पर किसी से बात करता है। बातचीत खत्म होने के बाद, वही दोस्त उसे थप्पड़ और लात मारता हुआ दूर ले जाता है।
  • पेंट की जेब से चाकू निकालकर घोंपा: तभी वह अपनी जेब से चाकू निकालकर सूरज के पेट में घोंप देता है। घटनास्थल पर आसपास के लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उन युवकों को नहीं रोका। हमलावर भागकर अपनी गाड़ी की ओर चले गए, और कुछ ही देर में सूरज जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए आवाज लगाई, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
हत्या करने के बाद आरोपी ब्लैक स्कॉरर्पियों से फरार हो गए थे।

हत्या करने के बाद आरोपी ब्लैक स्कॉरर्पियों से फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या-क्या किया…

मृतक के पिता के बयान पर चार पर हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी साहिल बामल और उसके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 2023 की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए पुलिस की 6 टीमें छापेमारी कर रही हैं, जिनमें 3 टीमें सीआईए की शामिल हैं।

जिस स्कॉर्पियो में भागे हत्यारोपी, पुलिस ने बरामद की

हिसार रोड पर स्थित जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की बेरहमी से हत्या की वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने दिल्ली रोड पर एक होटल के पास से बरामद कर लिया है। गाड़ी कैथल के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस उससे संपर्क कर करने की कोशिश कर रही है।

आईजी से मिले पिता, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर हो

उधर, सूरज के पिता दीपक जैन ने सोमवार को हिसार आईजी से मुलाकात की। बताया कि उनका बेटा सूरज पिछले करीब 4 साल से एनएच-10 हांसी आउटलेट सेंटर पर जोकी शोरूम में मैनेजर था। उन्होंने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और उनके एनकाउंटर करने की मांग की। साथ ही कहा कि आरोपियों का एकाउंटर करना चाहिए। आईजी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द पकड़ जाएंगे।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

गर्लफ्रेंड को लेकर शोरूम मैनेजर का मर्डर:हांसी में दोस्तों ने पहले सिगरेट मांगी, फिर चाकू से वार किए; ब्लैक स्कॉर्पियो में भागे, पहचान हुई

हरियाणा के हांसी में शनिवार रात करीब 9 बजे एनएच 10 मार्केट में जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद को माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles