spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Farrukhnagar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28



जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण पंवार।

गुरुग्राम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आमंत्रित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्या

.

विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण पंवार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने अभिभावकों से किसी भी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में न आने और स्वयं या विद्यालय की सहायता से निःशुल्क आवेदन करने की अपील की।

31 जुलाई तक किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, पुस्तकें, वर्दी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी निर्धारित नियमों के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

प्राचार्य ने यह भी बताया कि कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

उन्होंने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने का आग्रह किया। आवेदन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर, फर्रुखनगर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles