spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ex-Chief Secretary Dhanendra Kumar Admitted AIIMS


चंडीगढ़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
धनेंद्र कुमार की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

धनेंद्र कुमार की फाइल फोटो।

हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे धनेंद्र कुमार की आग में जलने से मौत हो गई। धनेंद्र रिटायरमेंट के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहते थे। बुधवार रात घर में लगी AC में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद घर में आग लग गई।

कुछ में ही देर में आग ने पूरा घर चपेट में ले लिया। धनेंद्र और उनका बेटा भी आग में झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

धनेंद्र 1967 पैच के IAS अधिकारी थे। सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहने के बाद वे केंद्र सरकार में भी कई महत्तवपूर्ण पदों पर रहे। इसके साथ ही धनेंद्र वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक भी रहे हैं।

दिल्ली के हौज खास स्थित धनेंद्र कुमार का आवास।

दिल्ली के हौज खास स्थित धनेंद्र कुमार का आवास।

AC में हुआ विस्फोट, घर में फैली आग

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें हौज खास एरिया में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव अभियान के दौरान घर में मौजूद सभी को बमुश्किल बाहर निकाला गया। मगर हादसे में धनेंद्र और उनके बेटे गंभीर रूप से झुलस गए।

घर में 5 लोग मौजूद थे

दमकल कर्मियों का कहना है कि घटना के समय घर में फैमिली मेंबर और केयरटेकर समेत 5 लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के अंदर लगे एयर कंडीशनर यूनिट में विस्फोट के बाद आग लगी, जिसने तेजी से पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। टेक्निकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

हरियाणा कैडर के अफसर थे

धनेंद्र कुमार गर्ग हरियाणा कैडर के 1967 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी थे। प्रशासनिक सेवा में उनका लंबा और प्रभावशाली करियर रहा। उन्होंने हरियाणा के पर्व सीएम के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया और बाद में केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

उन्होंने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष, दूरसंचार सचिव, जीएसटी से जुड़े शीर्ष पदों और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त के रूप में भी सेवाएं दीं।

यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे

रिटायरमेंट के बाद भी वे सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहे और वर्ल्ड बैंक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवाएं दीं। धनेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के रहने वाले थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles