spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Derabassi Sunflower Harvest Accident | 17-Year-Old Farmer Death; 11kV Line



मोहाली के डेराबस्सी स्थित गांव शेखपुरा कलां में सूरजमुखी की फसल काटते समय एक 17 वर्षीय युवक की 11 हजार वोल्ट की ओवरहेड बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने भारतीय न्

.

ऐसे आया करंट की चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजवीर खेतों में सूरजमुखी की फसल की कटाई कर रही मशीन पर सवार था। मशीन खेत में आगे बढ़ते हुए ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के बेहद करीब पहुंच गई। इसी दौरान राजवीर को जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण राजवीर को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहती है पुलिस

जांच अधिकारी एएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि युवक 11 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन की चपेट में आया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। मौके का निरीक्षण और परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज किए जाने हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइनें लंबे समय से हादसों का कारण बन रही हैं। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से सुरक्षा उपाय करने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ऐसे क्षेत्रों का सर्वे कर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग फिर से उठाई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles