spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CRPF Inspector Father Accuses Woman of Blackmailing


मंगलवार को भिवानी के तोशाम थाने में पहुंची युवती ने सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

पंजाब के मोहाली की युवती की ओर से लगाए गए रेप करने के आरोपों के बीच भिवानी के CRPF इंस्पेक्टर की शादी हो गई है। युवती ने मंगलवार को तोशाम थाने पहुंच कर शादी रुकवाने की गुहार लगाई थी। इस मामले में अब इंस्पेक्टर के पिता ने सामने आकर दावा किया है कि हमा

.

उनका आरोप है कि युवती सिर्फ पैसे ऐंठने के लिए ड्रामेबाजी कर रही है। उसके पास न कोई सबूत है और न ही कागजात, वह केवल प्रेशर बनाकर पैसे हड़पना चाह रही है। इसकी रिकॉर्डिंग भी है हमारे पास। इसलिए उन्होंने भी तोशाम थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले में युवती का कहना है कि अब वह सामाजिक तौर पर अपनी लड़ाई लड़ेंगी। उसके पास वॉट्सऐप चैट, फोटो, वीडियो सब है, जल्द ही इन्हें वह सार्वजनिक करेगी। इससे साबित होगा कि सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने उसके साथ संबंध बनाए हैं। उसने बीजेपी के एक सांसद पर इस मामले में इंटरफेयर करने का भी आरोप लगाया है।

CRPF इंस्पेक्टर के पिता ने कहा कि एक बार हम लोग शादी के कार्यक्रम से फ्री हो लें, फिर इस युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे।

CRPF इंस्पेक्टर के पिता ने कहा कि एक बार हम लोग शादी के कार्यक्रम से फ्री हो लें, फिर इस युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे।

पहले जानिए CRPF इंस्पेक्टर के पिता ने क्या कहा …

यह एक गिरोह है, जो प्रेशर बना ठगी करता है: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के पिता ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि यह बिना बात की बकवास है। यह एक गिरोह है। ना इसके पास कोई थाने और ना ही कोई कोर्ट के कागज हैं, सिर्फ सोशल मीडिया पर डाल रही है। यह दस दिन से घूम रही है और प्रेशर बनाकर पैसे लेना चाह रही है। और कुछ नहीं है, हम इसको कुछ नहीं देंगे।

युवती के पास कुछ लिखित में हो तो दिखाए : सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के पिता ने आगे कहा कि इसके पास कुछ लिखित में हो तो दिखाए। बेबुनियाद बातों को कौन मानता है। बिना काम हवा बना रखी है। यह तोशाम थाने में गई थी। अगर इसके पास कुछ होता तो पुलिस शिकायत ना दर्ज करती। उन्होंने वापस भेज दी। हमारे बेटे की शादी हो चुकी है। लड़का-लड़की दोनों पक्ष ठाट में हैं।

एक बार शादी से फ्री हो लें, फिर कार्रवाई करवाएंगे। : इंस्पेक्टर के पिता ने बताया कल हम तोशाम थाने में गए थे। पता चला कि युवती की ओर से भिवानी डीसी को दी गई शिकायत देने के बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। इसलिए हमने भी अपनी बात पुलिस के सामने रखी है। साथ ही युवती के खिलाफ शिकायत भी थाने में देकर आए हैं। इसकी रिकॉर्डिंग भी है हमारे पास। एक बार शादी के कार्यक्रम से फ्री हो लें, फिर इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे।

इंस्पेक्टर के पिता के बयान पर युवती ने कही 2 बातें…

सरपंच ने इंस्पेक्टर को बुलाया था, नहीं आया: युवती ने बताया कि वह इंस्पेक्टर के गांव में गई थी। वहां सरपंच के घर पहुंची थी। सरपंच ने इंस्पेक्टर और उसके परिवार को अपने घर आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद वहां से लौट आई थी। डीसी ऑफिस में शिकायत पहुंचने के बाद तोशाम थाना प्रभारी ने मुझै शाम को आने के लिए कहा था। मगर, मैंने कह दिया कि, अभी आना संभव नहीं है।

मेरे पास पूरे सुबूत, अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगी : युवती ने आगे बताया कि वह अब इस मामले में और सलाह-मशविरा करेंगी। शादी हुई या नहीं, इस बारे में उसे नहीं पता है। अगर शादी हो भी गई है, तो भी वह अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगी क्योंकि उसके पास पूरे सुबूत हैं। मेरे पास उसकी वॉट्सऐप चैट, फोटो, वीडियो सब है। जल्दी ही इन्हें सार्वजनिक भी करुंगी।

युवती का कहना है कि इंस्पेक्टर के झांसे में आकर ही उसने अपने पति से फरवरी 2025 में तलाक ले लिया था।

युवती का कहना है कि इंस्पेक्टर के झांसे में आकर ही उसने अपने पति से फरवरी 2025 में तलाक ले लिया था।

अब जानिए युवती ने इंस्पेक्टर पर क्या आरोप लगाए थे…

फेसबुक से हुई दोस्ती, दिसंबर 2022 को होटल में मिलने बुलाया

भिवानी डीसी को भेजी शिकायत में युवती ने बताया है कि वह मोहाली की रहने वाली है। उसका फरवरी 2025 में तलाक हो चुका है। वह काफी समय पहले फतेहाबाद में रहती थी। साल 2022 में छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की उसके फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। बातचीत शुरू होने पर इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और वॉट्सएप चैट होने लगी।

आरोप है कि 14 दिसंबर 2022 को इंस्पेक्टर ने उसे फोन किया और कहा कि वह उसे दिल से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। यह भी कहा कि अगर वह उससे नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगा। युवती का कहना है कि इन्हीं बातों में आकर वह उससे टोललों और अन्य जगहों पर मिलने लगी।

इंस्पेक्टर के झांसे में आकर पति से तलाक लिया, 21 दिन साथ रहा

युवती ने बताया है कि इंस्पेक्टर बार-बार होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। न मिलने पर परिवार को जान से मारने और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। साथ ही हर बार उसे विश्वास दिलाता था कि वह उससे ही शादी करेगा। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर के झांसे में आकर ही उसने अपने पति से फरवरी 2025 में तलाक ले लिया था।

युवती का आरोप है कि 20 सितंबर 2025 से 11 अक्टूबर 2025 तक उसने उसे जीरकपुर बुलाया, जहां वह करीब 21 दिन उसके साथ रहा। शादी करने की बात करने पर कहता था कि माता-पिता को मना कर उससे शादी करेगा। कई बार यह भी कहा कि वह अभी ड्यूटी पर जा रहा है और छुट्टी आने पर शादी करेगा। मगर, शादी नहीं की।

अब दूसरी लड़की से शादी करने का पता चला

युवती ने बताया कि अब उसे कहीं से पता चला था कि इंस्पेक्टर किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। जब पूछा तो धमकाते हुए कहा कि उसने जो कुछ किया वह केवल अपनी शारीरिक जरूरत के लिए किया था और वह उससे शादी नहीं करेगा। यह भी धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ कोई कदम उठाया, तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा।

आरोप है कि इसके बाद इंस्पेक्टर ने उसके मोबाइल नंबर तक ब्लैकलिस्ट में डाल दिए। इसी के चलते वह हरियाणा के तोशाम थाने में अपनी शिकायत देने पहुंची।

तोशाम थाना पुलिस ने डीसी के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तोशाम थाना पुलिस ने डीसी के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभी कोर्ट में हूं, इसलिए कुछ नहीं बता पाऊंगा : थाना प्रभारी

बता दें कि युवती की ओर से भिवानी डीसी को ई-मेल से भेजी गई शिकायत देने के बाद जांच के निर्देश दिए गए है। इसके बाद ही इंस्पेक्टर का परिवार तोशाम थाना पहुंचा और अपनी बात पुलिस के सामने रखी है। इस संबंध में तोशाम थाना प्रभारी महाबीर से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वह कोर्ट में हैं। अभी इस बारे में कुछ नहीं बता पाएंगे, बाद में बात करेंगे।

हालांकि, मंगलवार को एसएचओ ने कहा था कि उनके पास महिला आई थी, लेकिन मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं था। इसलिए उसे वापस भेज दिया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles