Top 5 This Week

Related Posts

CM सैनी पंचकूला में योगा करेंगे:एक साथ 10 हजार लोग शामिल होंगे; केंद्रीय मंत्री खट्‌टर करनाल जाएंगे




हरियाणा में आज 12वां इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय योग समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहेंगी। समारोह में करीब 10 हजार लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अलावा विभिन्न जिलों में भी योग दिवस के आयोजन किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह सिरसा में, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद में, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पानीपत में और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सिरसा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया- सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि पंचकूला पुलिस के लगभग 500 जवान स्वयं योग कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। विदेशी मेहमानों के समन्वय के लिए विशेष लायजन अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। बैग पर रोक, ड्रेस कोड भी तय DC सतपाल शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए सफेद टी-शर्ट और नीले या काले रंग की ट्रैक पैंट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर बैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागी केवल एक पानी की बोतल लेकर प्रवेश कर सकेंगे। पार्किंग और ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था बसों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए सेक्टर-5 में निक बेकर के पीछे धरना स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अन्य प्रतिभागियों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए सेक्टर-4 स्थित सरकारी कार्यालयों के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें