रोहतक के ब्लॉक महम में विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे ईलाज के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस की 8 टीमें लगातार दबिश दे रही थी। इसी कड़ी में सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गोहर एक युवक को देखा और उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे सीआईए इंचार्ज कुलदीप की टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में मारी, जिसके कारण आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और ईलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर भेज दिया। गैंगस्टर का गुर्गा बताया जा रहा आरोपी
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई, जो गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का गुर्गा बताया जा रहा है। सुमित उर्फ छोटा पर कई अपराधिक मुकदमें है और वह फरवरी 2026 में ही हरिद्वार के रास्ते विदेश भाग गया था। सुमित उर्फ छोटा ने शराब के ठेके पर भी फायरिंग की थी, जिसमें वह गिरफ्तार भी हो चुका है। पुलिस मामले में कर रही जांच
सीआईए इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी विधायक के कार्यालय में फायरिंग करने वाले मामले में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी को ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया है। जल्द मामले में अन्य आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
Source link
