spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CM बोले-BJP में गए सांसदों ने पंजाबियों से की गद्दारी:कहा-भाजपा हमारी सरकार के कामों से डरी; संजय सिंह बोले-यह ऑपरेशन लोटस




आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बीच विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं पहले भी कहता रहा हूं कि BJP की पंजाबियों से बनती नहीं है, जिससे पंजाबी खुश होते हैं, उसे यह खराब करने की कोशिश करती है। जब हमारी सरकार बनी तो हमारा आरडीएफ का पैसा रोका गया। “पार्टी बड़ी होती है, संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति नहीं। ये छह-सात लोग जो गए हैं, वे पंजाबियों के साथ गद्दारी करके गए है। यहां बैठे-बैठे इन्हें पद मिल गए , इन्हें किसी से वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ी। अब ये अपनी राजनीतिक नहीं जान बचाने के लिए वहां गए हैं, लेकिन वहां भी इनका कुछ नहीं होना है। वहां भी इन्हें इस्तेमाल करके छोड़ दिया जाएगा। पहले देख लो कैप्टन साहब की बात कोई नहीं सुनता। सिंधिया का हाल भी सबके सामने है।” सीएम ने कहा कि मैं ईडी वालों से कहता हूं कि भगवंत मान के घर पर छापा मारो। संजय सिंह के घर पर रेड की थी। क्या मिला है। आओ दम है तो भगवंत मान को खरीद कर दिखाओ। वह करेंसी अभी बनी नहीं, जिससे मान को खरीदा जा सके। थोड़ा दुख जरूर हुआ है। जब पार्टी बनाई थी, तब यह लोग अपने कामों में लगे थे। राघव चड्‌ढा को जल बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। बिना वोट मांगे राज्यसभा मेंबर बनाया। हमारा संगठन एकजुट है। एक दो लोगों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसान आंदोलन के समय भी बीजेपी ने की गद्दारी उन्होंने कहा कि हमारे एमएमएस (या संबंधित) ग्रुप बनाकर उन्हें मान्यता देने की कोशिश की गई। किसान आंदोलन के समय भी बीजेपी ने गद्दारी की।” “अब हमारे सांसदों को अपने साथ शामिल किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब में उनका अपना कोई मजबूत आधार नहीं है। लेकिन वे पूछते हैं कि भगवंत मान सरकार का विकल्प क्या है।” मान ने कहा कि भाजपा हमारी सरकार के कामों से डरे हुए हैं। इन्होंने जरूर सर्वे करवाया होगा, जिसमें उन्हें पता चला होगा कि उनकी स्थिति बिल्कुल मजबूत नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई। पंजाबी दिल से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनसे धोखा करता है, तो वे उसे पीढ़ियों तक याद रखते हैं।” मान ने कहा कि मैं सख्त शब्दों में इस चीज की निंदा करता हूं। अमित शाह को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि भगवंत मान का कोई विकल्प नहीं है। रवनीत बिट्‌टू तीन-चार दिन पहले राघव चड्‌ढा को गालियां निकाल रहे थे। अब कैसे मिलेंगे। सरपंच बनने लायक नहीं थे राघव चड्‌ढा राघव चड्‌ढा का यहां दम घुटने लग गया। जब 50 नंबर कोठी में थे, तो वहां पर बड़ी खुली हवा आती थी। साइकिल का भी स्टैंड होता है। कहीं तो खडे हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे। अशोक मित्तल के यहां ईडी का एक छापा था। इनकी पार्टी ईडी और सीबीआई के सिर पर चलती है। यह डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है। आम आदमी पार्टी के साथ लोग खड़े हैं। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही मान ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। सात लोग पार्टी नहीं थे। कई बार व्यक्ति को बहम हो जाता है कि सेल्यूट हमें मारे जाते है। लेकिन पीछे कोई और होता है। पंजाब के लोग इन गद्दारों को माफ नहीं करेंगे। यह मेले वाले अमरूद बनकर रह गए हैं। इन्हें कौन पूछेगा। आम आदमी पार्टी से करियर नहीं बनते है। हमको करियर छोड़ने आए है। गद्दारी करने वाले नेताओं को माफ नहीं करेगी जनता: संजय सिंह इससे पहले दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “ऑपरेशन लोटस” बताया और कहा कि जिन नेताओं पर कल तक अशोक मित्तल ईडी की कार्रवाई हो रही थी, वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर बीजेपी को जवाब देना चाहिए। गद्दारी करने वाले नेताओं को लोग कभी माफ नहीं करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles