सीबीएसई दिल्ली बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। हरियाणा के पंचकूला जोन को देश भर में 14वां स्थान मिला है। पंचकूला जोन की पास प्रतिशतता 92.24 प्रतिशत रही है। पंचकूला जोन में हरियाणा के 10 जिले शामिल हैं। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला व अंबाला आते हैं। वहीं हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश भी पंचकूला जोन में शामिल है। पंचकूला जोन के 87846 छात्रों ने हिमाचल व हरियाणा के 316 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इसके करीब 1580 प्राइवेट स्टूडेंट भी शामिल हैं। पंचकूला जोन की इस बार खास उपलब्धि यह रही कि देशभर में सबसे पहले परीक्षा कॉपी चेकिंग कर सबमिट की गई। जिसके के लिए 3900 स्कूल टीचर की ड्यूटिंया लगाई गई थी। कॉपी चेकिंग से हटने का रेश्यो भी इस बार केवल 3 प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड इस बार कॉपी चेकिंग के लिए पूरी तरह से सख्त था। कुछ टीचरों ने ड्यूटी से बचने के लिए मेडिकल भी अप्लाई किए थे, जिन्हें चेकिंग के लिए भेजा गया तो टीचर ड्यूटी पर आ गए। ऐसे देखें अपना रिजल्ट… इन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध है बोर्ड का रिजल्ट results.cbse.nic.in cbse.gov.in results.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in डबल बोर्ड सिस्टम के तहत पहली बार हुई परीक्षा इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं के एग्जाम नए डबल बोर्ड सिस्टम के तहत पहली बार कराए हैं। पहला बोर्ड एग्जाम जो कि अनिवार्य था, वह 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं, दूसरा बोर्ड एग्जाम ऑप्शनल होगा, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम 10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए हैं जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरा एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी। 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी हो रहे हैं। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।
Source link
CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी:देश में पंचकूला जोन को 14वां स्थान, 92.24% स्टूडेंट्स पास; मेरिट जारी नहीं होगी
