spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

BJP जिलाध्यक्ष ढाका ने सांपला मंडी का दौरा किया:किसानों से गेहूं खरीद-उठान का फीडबैक लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश




रोहतक में भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका एडवोकेट ने आज सांपला अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों से गेहूं की खरीद और उठान संबंधी समस्याओं पर फीडबैक लिया। ढाका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दी जाए और उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी सांपला के चेयरमैन और जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, जिला महामंत्री नितिन जैन, वाइस चेयरमैन बंसी लाल मक्कड़ और अन्य मंडल पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा अनाज मंडी में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी है। उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। किसानों का दाना-दाना खरीदा जाएगा।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles