spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

BBMB के मुद्दे पर गवर्नर से मिलेगा SKM:पंजाब की नुमाइंदगी खत्म करने पर किसानों में रोष; 24 अप्रैल को मांगपत्र देकर जताएंगे विरोध




भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (B‌BMB) में पंजाब की नुमाइंदगी खत्म करने के विरोध में किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक लुधियाना के इसड़ू भवन में हुई। इस दौरान फैसला किया गया कि 24 अप्रैल को एसकेएम का एक प्रतिनिधिमंडल गर्वनर गुलाबचंद कटारिया को मिलेगा। एसकेएम की बैठक में 20 से अधिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग के बाद एसकेएम के प्रमुख नेता रूल्दू मानसा ने कहा कि केंद्र सरकार अलग-अलग उपक्रमों से पंजाब की नुमाइंदगी खत्म करने पर तुला है ताकि सरकार अपनी मर्जी के हिसाब से फैसले ले सके। किसान बोले-पंजाब के पानी पर कब्जा करना चाहता है केंद्र केंद्र सरकार ऐसा करके पंजाब के पानी पर कब्जा करना चाहती है। किसान केंद्र सरकार की इस चाल को कामयाब होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गवर्नर को मांगपत्र देने के बाद भी अगर पंजाब के सदस्यों की बहाली न हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार को भी कहा किवो अपना स्टैंड क्लीयर करे और भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में अपनी भागेदारी बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाले। उन्होंने कहा कि राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होता हे इसलिए वो पहले राज्यपाल को मिल रहे है। गेहूं की खरीद व लिफ्टिंग में हो रही देरी पर जताई नाराजगी रूल्दू मानसा ने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद व लिफ्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। जिसकी वजह से किसानों को ज्ञारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरीद के समय किसानों को हर बार मंडियों में परेशानी होती है इसके लिए ठोस नीति बनाने की मांग भी की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles