अशोका यूनिवर्सिटी की छात्रा साल 2023 में लापता हुई थी, तब से परिवार उसे ढूंढ रहा है। अब यह मामला महिला आयोग में चला गया है।
हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी से बीए की छात्रा के लापता होने का मामला तूल पकड़ गया है। प्रोफेसर दंपती का आरोप है कि उनकी बेटी अक्टूबर 2023 से लापता है, जिसकी तलाश में वे लगातार दर-दर भटक रहे हैं। आरोप है कि उनकी बेटी का माइंडवॉश कर नाम तक बदल
.
अब प्रोफेसर दंपती ने महिला आयोग को इस मामले की शिकायत दी, जिसमें आरोप भी यूनिवर्सिटी की ही तीन महिला प्रोफेसर्स पर लगाया गया है। कहना है कि तीनों प्रोफेसर्स ने उनकी बेटी को गायब कर रखा है। इसके अलावा मैग्सेसे पुरस्कार विजेता की बेटी के अकाउंट में भी पैसा ट्रांसफर करने की बात कही गई है।
मामले में आयोग ने रजिस्ट्रार को तलब किया। सोमवार को हुई सुनवाई में रजिस्ट्रार ने आयोग के सामने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इस पर आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि यूनिवर्सिटी का यहीं बिहेव रहा तो इस मामले की जांच NIA या CBI से करवाने की सिफारिश की जाएगी।
उधर, मामले में हैरानी की बात यह भी सामने आई कि सुनवाई के लिए प्रोफेसर दपंती की बेटी को कोई समन नहीं गया, लेकिन उसकी तरफ से वकील आयोग में पेश हुआ। इस पर आयोग चेयरपर्सन ने वकील के माध्यम से कहा है कि छात्रा खुद आयोग आकर मंगलवार शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखे।

महिला आयोग की सुनवाई के दौरान अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और अन्य पदाधिकारी शांत बैठे रहे।
प्रोफेसर दंपती ने आयोग को दी ये शिकायत….
- साल 2019 में लिया था यूनिवर्सिटी में एडमिशन: रोहतक के प्रोफेसर दपंती ने महिला आयोग को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी का एडमिशन उन्होंने सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी में साल 2019 में प्रोफसनल कोर्स (बीए) में करवाया था। तीन साल की पढ़ाई के बाद एक साल का एडिशनल कोर्स करना था।
- 24 अक्टूबर, 2023 में लापता हुई बेटी : दंपती ने आगे बताया कि 24 अक्टूबर को उनकी बेटी घर से गायब हो गई। इसी दिन थाने में FIR दर्ज करवाई गई। कॉल ट्रेसिंग में उसकी लोकेशन अशोका यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी के घर की मिली। पुलिस ने छापा मारा गया तो वहां पर बेटी नहीं मिली।
- 28 अक्टूबर को कोर्ट में हुई पेश : 28 अक्टूबर,2023 को एक महिला प्रोफेसर की लैब में काम करने वाली दो महिला कर्मियों के साथ बेटी कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में उसने खुद को व्यस्क बताते हुए बयान दिया कि वह मर्जी से परिवार के साथ नहीं रहना चाहती। कोर्ट में पेश होने की जानकारी परिवार को बाद में लगी।
- बेटी का नाम बदलकर सोयजा रखा : दंपती ने बताया कि बाद में उन्हें घर से एक प्रमाण पत्र मिला, जिसमें उनकी बेटी को नाम बदलकर सोयजा लिखा गया था, जो संभवत हिंदु नाम नहीं है। उन्हें शक है कि बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया है।
- दूसरी छात्रा के खाते में कैश ट्रांसफर कराया: इसके अलावा दंपती का आरोप है कि उनकी बेटी के खाते से एक छात्रा के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ, जो बड़े एक्टिविस्ट की बेटी है। उक्त एक्टिविस्ट को मैग्सेसे पुरस्कार मिल चुका है। जिस छात्रा के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ, वो लिंग परिवर्तन के लिए फंडिंग जुटाती है। ऐसे में शक है कि उनकी बेटी को ट्रांसजेंडर भी बनाया जा सकता है।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने छात्रा के लापता मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इसकी सीबीआई या एनआईए से जांच की सिफारिश की जाएगी।
अब जानिए महिला आयोग ने इस मामले में क्या किया…
- महिला आयोग में 10 माह पहले शिकायत: परिवार ने 10 माह पहले महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर महिला आयोग ने अशोका यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े लोगों को समन भेजा। एक्टिविस्टऔर एनजीओ चलाने वाले लोगों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया कि वो महिला आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते, इसलिए उन्हें समन नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने इसमें निर्देश दिए कि समन का अधिकार आयोग को है, पेशी पर वे अपना वकील भेजकर भी जवाब दे सकते हैं।
- रजिस्ट्रार की चुप्पी पर आयोग हैरान : महिला आयोग ने सोमवार को सुनवाई के दौरान अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने बार-बार सवाल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर महिला आयोग चेयरमैन रेनू भाटिया ने हैरानी जाहिर की। रेनू भाटिया ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि यूनिवर्सिटी क्यों चीजों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
- बिना समन छात्रा की वकील कैसे पेश हुई: चेयरपर्सन ने कहा कि हमने गायब हुई छात्रा को समन नहीं किया, लेकिन उसकी वकील आई। हमें उस छात्रा का एड्रेस ही नहीं मालूम है। यह शक पैदा करता है कि अपने आप उस छात्रा की वकील कैसे आ सकती है। हमने कहा कि छात्रा को पेश करों तो वकील कहती है कि वो वीसी से बात करेगी। गहन विषय यह है कि जो हमें 3 साल से नहीं मिली, उसकी एडवोकेट कहां से गई, यह बहुत गहरा विषय है।
- कितनी छात्राएं लापता हुई, इसकी जांच कराएंगे: हम जांच करवाएंगे कि ऐसी कितनी छात्राएं गायब हैं, कितनी छात्राओं का जेंडर चेंज करवाया गया है। ऐसा कौनसा इनकम सोर्स है, जिससे वो हाईकोर्ट के वकील की फीस वहन कर पा रही है। एक लड़की जो ढाई साल से गायब है, उसके पास इनकम सोर्स क्या हो सकता है। तीन बार समन करने के बावजूद अशोका यूनिवर्सिटी जवाब नहीं दे पाई। यह बेटियों का सवाल है, हम सख्त कार्रवाई करेंगे।
- अब NIA के पास जा सकता है मामला : महिला आयोग चेयरपर्सन ने कहा कि अशोका यूनिवर्सिटी से सहयोग नहीं मिलने पर अब केस NIA को भेजने की सिफारिश हरियाणा सरकार से करेगा। इसके बाद हरियाणा सरकार को इस पर फैसला लेना है। आयोग के अनुसार यूनिवर्सिटी में बड़ी गड़बड़ी चल रही है।

मीडिया के सवालों के जवाब में रजिस्ट्रार सचिन शर्मा ने केवल इतना ही कहा कि इसमें अशोका यूनिवर्सिटी का कोई रोल नहीं।
रजिस्ट्रार बोले : घर से गायब हुई, हमें कुछ नहीं पता
सुनवाई के लिए आयोग के समक्ष पेश हुए अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सचिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्रा अपने घर से गायब हुई है। यूनिवर्सिटी का इसमें कोई रोल है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद हैं।
——————————–
अशोका यूनिवर्सिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
‘डांसिंग गर्ल’ चुराने वाला अशोका यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर इंटरनेशनल रिसर्चर:नेशनल म्यूजियम में चोरी की FIR पहली बार सामने; प्रेसीडेंसी व नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाया

दिल्ली के लुटियंस स्थित नेशनल म्यूजियम से मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी की FIR पहली बार सामने आई है। इसमें हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोक यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को नामजद किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)







