spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

AAP ने रोबी कंग को नवांशहर का हल्का इंचार्ज लगाया:यूथ विंग के रहे स्टेट वाइस प्रेसिडेंट; कैडर्स को एकजुट रखने में निभाई भूमिका




आम आदमी पार्टी की तरफ से रोबी कंग को नवांशहर का हल्का इंचार्ज लगाया गया है। इस संबंधी आर्डर पार्टी की तरफ से जारी कर दिए गए है। उन्हें जसप्रीत सिंह रोबी कंग के नाम से भी जाना जाता है। मार्च 2026 में पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें पंजाब यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (राज्य उपाध्यक्ष) नियुक्त किया था। कार्यकर्ता से शुरू किया सफर
कंग ने अपना राजनीतिक सफर एक कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था। शुरुआत में वे यूथ विंग के पंजाब सचिव बने। नवांशहर सीट पर आम आदमी पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को दूर कर कैडर्स को एकजुट रखने में उनकी रणनीतिक भूमिका रही है, जिसके कारण वे बहुत ही कम उम्र में जिला अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं।
दो जून को प्रधान बनाया था पार्टी ने उन्हें 2 जून को शहीद भगत सिंह नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत पार्टी की पूरी हाईकमान का धन्यवाद किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles