Related Posts

AAP के हसन प्रीत बरनाला निगम के पहले मेयर:वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने की ताजपोशी; कहा-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे




बरनाला नगर निगम को अपना पहला मेयर मिल गया है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुई एक बैठक में हसन प्रीत भारद्वाज को सर्वसम्मति से बरनाला नगर निगम का पहला मेयर घोषित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और संगरूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। नेताओं ने बताया कि हसन प्रीत भारद्वाज लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। शहर का बड़े स्तर पर होगा विकास: मीत हेयर सांसद मीत हेयर ने विश्वास दिलाया कि आने वाला समय शहर के विकास का होगा और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नवनियुक्त मेयर हसन प्रीत भारद्वाज ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्षदों ने उन पर सर्वसम्मति से भरोसा जताया है। मेयर ने स्पष्ट किया कि शहर में भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति का काम प्राथमिकता के आधार पर होगा और किसी को भी निराश नहीं होना पड़ेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें