spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में 7 निर्दलीयों का भाजपा को समर्थन:कांग्रेस के बागी पवन गर्ग ने बीजेपी ज्वॉइन की; मंत्री पंवार बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे




सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई है और इसी बीच भाजपा ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा ठोक दिया है। प्रदेश के पंचायती राज एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम सोनीपत में मेयर पद से लेकर सभी 22 वार्डों तक भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आ रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान न केवल भाजपा की चुनावी रणनीति को मजबूती से रखा गया, बल्कि कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए गए। साथ ही, नामांकन वापसी के अंतिम दिन 7 निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा भाजपा के समर्थन में मैदान छोड़ने को पार्टी की बढ़ती ताकत का संकेत बताया गया। भाजपा की जीत का बड़ा दावा मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों में भाजपा सभी सात निकायों, तीन नगर निगम, तीन नगर पालिकाओं और एक नगर परिषद में मेयर और चेयरमैन पद पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निकायों के सभी वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। किन-किन वार्डों से वापस हुए नामांकन नगर निगम सोनीपत चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस पार्टी से बागी हुए पवन गर्ग बीजेपी का दामन थाम लिया है। विधायक के निखिल मदान मौके पर पहुंच कर नामांकन उठवाया। वार्ड 5 से रीना शर्मा( निर्दलीय), वार्ड 10 से पूजा राहुल छिक्कारा(निर्दलीय ), वार्ड 11 से सरिता सैनी( निर्दलीय), वार्ड 17 से यशवीर नंबरदार(निर्दलीय ), वार्ड 18 से पूर्व पार्षद नवीन तंवर की पत्नी ऊषा तंवर ( निर्दलीय ) नवीन तंवर अपनी पत्नी के लिए बीजेपी से टिकट मांग रहा था।टिकट नहीं मिली तो अपनी पत्नी को निर्दलीय उतारा था और वार्ड 22 से जयपाल मलिक(निर्दलीय ) ने अपने नामांकन वापस लिए। पार्टी ने दिया सम्मान का भरोसा भाजपा नेताओं ने नामांकन वापस लेने वाले सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। साथ ही, दावा किया गया कि नगर निगम के सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। प्रदेश में भाजपा की लहर का दावा मंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है और जनता का एकमुश्त समर्थन पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम बताया। कांग्रेस पर महिला विरोधी सोच का आरोप कृष्ण लाल पंवार ने महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती रही है। लाडो लक्ष्मी योजना पर बड़ा ऐलान मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं के राशन कार्ड नहीं काटे जाएंगे। उन्होंने इसे सरकार की महिला हितैषी नीति का उदाहरण बताया। 7 निर्दलीयों का समर्थन, भाजपा और मजबूत नामांकन वापसी के अंतिम दिन सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपने नामांकन वापस ले लिए। मंत्री ने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है और पार्टी भारी बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है। विधायक निखिल मदान का भरोसा विधायक निखिल मदान ने कहा कि भाजपा ने सभी वार्डों में मजबूत और योग्य प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य शहर का समग्र विकास है और उनके मेयर कार्यकाल में भी कई विकास कार्य करवाए गए थे। निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles