spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ MLA के बेटे सचिन की सगाई आज:1.5 लाख को इनविटेशन, 14 विशाल पंडालों में अरेंजमेंट, 900 वेटर-बाउंसर संभालेंगे व्यवस्था; CM सैनी भी पहुंचेंगे




हरियाणा के बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई आज हिसार निवासी डॉ. सनोज के साथ धूमधाम से होगी। 30 अप्रैल को उत्तराखंड के वेडिंग सेरेमनी रखी गई है। विधायक और उनके परिवार की ओर से सगाई समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी है। इसके लिए डेढ़ लाख से अधिक लोगों को इनविटेशन भेजा गया गया। मेहमानों के बैठने और भोजन के लिए 15 एकड़ में 14 विशाल पंडाल लगाए गए है। मेहमानों की सेवा के लिए 700 वेटर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 200 बाउंसर लगाए जाएंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत प्रदेश और देशभर की कई राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक हस्तियों के पहुंचने की भी संभावना है। विशेष अतिथियों के लिए करीब 10 हजार लोगों की क्षमता वाला एयर कंडीशनर टेंट अलग से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि राजेश जून ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ सीट से जीत हासिल की थी। उनका परिवार लंबे समय से बहादुरगढ़ की राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है। वे पहले कांग्रेस से जुड़े रहे, लेकिन टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने थे। विधायक राजेश जून के बेटे की शादी का इनविटेशन… विधायक के बेटे का फैमिली बिजनेस, पुत्रवधू मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून पारिवारिक व्यवसाय संभालते हैं। वह बिजनेस सेक्टर में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, उनकी होने वाली पत्नी डॉ. सनोज मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी हैं। उन्होंने एमबीबीएस के बाद एमएचए (Master of Hospital Administration) की पढ़ाई की है। विधायक की ओर से जो इनविटेशन भेजा गया है, उसमें 28 अप्रैल की शाम को पांच बजे से डिनर शुरू होगा, जबकि सगाई कार्यक्रम रात सात बजे रखा गया है। वेडिंग सेरेमनी के लिए उत्तराखंड का त्रियुगी मंदिर चुना गया, जहां, 30 अप्रैल को शादी होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यही वह स्थान माना जाता है, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी पावन स्थल पर सचिन जून और डॉ. सनोज सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। यहां जानिए विधायक और उनकी फैमिली की ओर से कैसे किए गए इंतजाम… मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष बैंड-बाजे और स्वागत दल बुलाए मेहमानों के स्वागत के लिए विभिन्न राज्यों से विशेष बैंड-बाजे और स्वागत दल बुलाए गए हैं। प्रवेश द्वारों से लेकर भोजन स्थल तक भव्य सजावट की जा रही है, जिससे पूरा आयोजन किसी बड़े सामाजिक महोत्सव जैसा दिखाई देगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भारी स्टाफ तैनात इतने बड़े जनसमूह को देखते हुए आयोजन की व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की की गई हैं। मेहमानों की सेवा के लिए 700 वेटर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 200 बाउंसर लगाए जाएंगे। पार्किंग प्रबंधन के लिए 150 कर्मचारियों की अलग टीम बनाई गई है। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी स्वयं अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए मेहमानों की आवभगत पर विशेष ध्यान देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles