spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा की बॉक्सिंग अब Netflix पर आएगी नजर:वेब सीरीज ग्लोरी के निर्देशक ने खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल को दिया श्रेय




हरियाणा की धरती पर पले-बढ़े मुक्केबाजों के संघर्ष, जुनून और जमीनी सच्चाई को अब वैश्विक मंच पर स्थान मिलने जा रहा है। Netflix पर 1 मई को रिलीज हो रही वेब सीरीज ग्लोरी के लेखक-निर्देशक करण अंशुमान ने इस कहानी को सजीव बनाने में रोहतक के अधिवक्ता एवं खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। वेब सीरीज के निर्देशक करण अंशुमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय बॉक्सिंग को लेकर उनके अनुभव, सुझाव और जमीनी समझ इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए। बड़े स्तर पर बनी स्पोर्ट्स-क्राइम थ्रिलर सीरीज 2026 की एक हाई-स्केल हिंदी स्पोर्ट्स-क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे कर्मन्या आहूजा के साथ मिलकर तैयार किया है। करण अंशुमान ने पोस्ट में लिखा कि यह सीरीज हरियाणा के काल्पनिक शहर शक्तिगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां बॉक्सिंग, पारिवारिक संघर्ष, भ्रष्ट सिस्टम और एक हत्या की गुत्थी को दर्शाया गया है। सीरीज में दिव्येंदु, पुलकित सम्राट, सुविंदर विक्की (कोच रघुबीर सिंह), जन्नत जुबैर, आशुतोष राणा और सिकंदर खेर जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा है राजनारायण पंघाल
राजनारायण पंघाल गांव मायना के रहने वाल है, जिनका भतीजा अमित पंघाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में काफी नाम कमा चुका है। इसी से वेब सीरीज के निर्देशक करण अंशुमान को उनसे मिलकर सीरीज की कहानी लिखने में आसानी हुई और एक बेहतर सीरीज बनाकर तैयार की है। 2 भाइयों की कहानी में बॉक्सिंग और साजिश का संगम
कहानी दो अलग हो चुके भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक उभरते बॉक्सर की हत्या और पारिवारिक विश्वासघात की सच्चाई उजागर करने के लिए फिर साथ आते हैं। इसमें बॉक्सिंग की प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ राजनीति और भ्रष्टाचार की परतें भी सामने आती हैं। रोहतक से मिली असली बॉक्सिंग की समझ
सीरीज पर काम के दौरान करण अंशुमान रोहतक सहित हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में आए और यहां रहकर खिलाड़ियों के संघर्ष, प्रशिक्षण व माहौल को करीब से समझा। इस दौरान राजनारायण पंघाल ने उन्हें हरियाणा की बॉक्सिंग परंपरा, खिलाड़ियों की मानसिकता और जमीनी हकीकत से अवगत कराया, जिससे कहानी को वास्तविकता का स्पर्श मिला। खिलाड़ियों की सच्ची कहानी दुनिया तक पहुंचाने का लक्ष्य
राजनारायण पंघाल ने कहा कि हरियाणा देश को सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज देने वाला प्रदेश है और यदि यहां की वास्तविक कहानियां वैश्विक मंच तक पहुंचती हैं, तो यह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक होगा। ग्लोरी जैसी सीरीज अगर खिलाड़ियों के संघर्ष और वास्तविक जीवन की चुनौतियों को ईमानदारी से दिखाती है, तो यह भारतीय खेल संस्कृति के लिए एक बड़ा कदम साबित होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles