spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर:पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला,ड्राइवर फरार,महिला उपचारधीन,9 दिन बाद FIR




लुधियाना में सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के काफी चोट आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कट पार करते समय हुआ हादसा
शिकायतकर्ता मोहित मंगला निवासी बीवीएस नगर, भवसिंधी एन्क्लेव के अनुसार वह 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी मुस्कान (उम्र 26 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वे 200 फीट रोड, दुगरी के पास सोढ़ी कॉम्प्लेक्स कट पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरते ही ऊपर चढ़ा ट्रक
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने मुस्कान के ऊपर से गुजरते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
घायल महिला को तुरंत डीएमसी अस्पताल, लुधियाना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना दुगरी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A), 125(B) और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles