spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रतिया में लेडी टीचर से छीना बैग:नगर पालिका कार्यालय से लौट रही, मोबाइल गायब और जनगणना किट रखी थी




फतेहाबाद जिले के रतिया शहर में दिनदहाड़े एक लडी टीचर से बैग छीनने की वारदात सामने आई है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई, जब गांव अहरवा के जीएसएसएस में गणित की टीचर पूजा रानी नगर पालिका रतिया से अपने घर लौट रही थीं। पूजा रानी को जनगणना ड्यूटी के तहत नगर पालिका से एक किट मिली थी, जो उनके बैग में रखी थी। बीडीपीओ ब्लॉक के पास बुढ़लाडा रोड पर पहुंचते ही बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, पर्स में लगभग 700-800 रुपए नकद, आईडी कार्ड, पासवर्ड से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और जनगणना से संबंधित सामग्री थी। घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन भी नीचे गिर गया, जो बाद में नहीं मिला। टीचर ने बदमाशों का किया पीछा घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से मौके से भाग निकले। इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता बाइक सवार बदमाशों के पीछे भागती हुई दिखाई दे रही हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस पीड़िता ने इस संबंध में थाना शहर रतिया में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ पुष्पा सिहाग ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है। शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी वारदातों को लेकर शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles