spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, पुलिस ने स्कूटी जब्त की; कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा




मोगा सिटी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को एक स्कूटी सहित गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई देर शाम उस समय हुई जब थानेदार लखविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम नहर की पटरी से मोगा से लुहारा रोड की ओर जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोका। इनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव गुमानपुरा घरिंडा और आकाशदीप सिंह उर्फ रैंबो निवासी कोट खालसा मोहल्ला गुरु नानकपुरा, श्री अमृतसर साहिब के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles