spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ को मिली नई एंबुलेंस:सांसद मनीष तिवारी ने दिखाई हरी झंडी, सांसद बोले लोगों के लिए समर्पित




शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित डिप्टी कमिश्नर ऑफिस परिसर में नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस एमपीएलएडी (MPLAD) स्कीम के तहत चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी को दी गई है। खास बात यह है कि इसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे इमरजेंसी के दौरान मरीजों को तुरंत प्राथमिक इलाज मिल सकेगा। इमरजेंसी सेवाएं होंगी और मजबूत नई एंबुलेंस के शामिल होने से शहर में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और मजबूत होगा। इसका उपयोग मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर एवं रेड क्रॉस के चेयरमैन निशांत कुमार यादव (IAS), अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एवं रेड क्रॉस के सेक्रेटरी अमनदीप सिंह भट्टी (PCS) भी मौजूद रहे। इसके अलावा रेड क्रॉस की नोडल अधिकारी पूनम मलिक और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों की सेवा के लिए समर्पित: तिवारी कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह एंबुलेंस चंडीगढ़ के लोगों को समर्पित है और खासकर मेडिकल इमरजेंसी के समय उनकी सेवा में रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी। सांसद ने चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है और मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles