spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार:सप्लायर को भी काबू किया, दोस्तों में रौब दिखाने के लिए ₹3 हजार में खरीदी




पानीपत जिले के समालखा में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो सवार युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार सप्लायर को भी काबू कर लिया। समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस टीम चुलकाना में आरएसएस रोड मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चुलकाना निवासी साहिल उर्फ डोल अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में जीटी रोड से आरएसएस रोड होते हुए गांव आएगा और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। पुलिस देख भागने का प्रयास किया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रोड पर आगे बढ़कर नाकाबंदी की। सामने से आ रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने पुलिस की गाड़ी देखकर वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ दूरी पर ही रोक लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान साहिल उर्फ डोल पुत्र राजकुमार निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से एक 12 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई। रौब दिखाने के लिए खरीदी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उसने एक सप्ताह पहले अपने दोस्त आर्यन से 3 हजार रुपए में यह देसी पिस्तौल खरीदी थी। साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने असला सप्लायर आर्यन को भी चुलकाना से गिरफ्तार कर लिया। आर्यन ने साहिल को अवैध देसी पिस्तौल बेचने की बात स्वीकार की। यूपी के युवक से 2500 में ली पिस्तौल आर्यन ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से एक अज्ञात युवक से 2500 रुपए में यह देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था। बाद में उसने इसे 3 हजार रुपए में साहिल को बेच दिया। पुलिस ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल और स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles