spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में कॉस्मेटिक-फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री में लगी आग:आग बुझाने में जुटी 7 गाड़ियां, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाले वर्कर




हरियाणा के पंचकूला स्थित एक कॉस्मेटिक-फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री में सोमवार को सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रायपुर रानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व फैक्ट्री से वर्करों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पंचकूला के रायपुर रानी एरिया में एस्टोनिया कॉस्मेटिक-फार्मास्यूटिकल कंपनी में आ लग गई। आग लगने का कारण शॉट-सर्किट माना जा रहा है। कंपनी में 200 से अधिक वर्कर काम करते हैं। आग लगने पर तुरंत सभी को बाहर निकालते हुए दमकल टीम को सूचित किया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके पर पहुंची 7 गाड़ियां
आग की भयावहता को देखते हुए नारायणगढ़, अलीपुर व पंचकूला फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलाई गई हैं। करीब 7 गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

लोगों की उमड़ा हुजूम
कंपनी में आग लगी देखकर आसपास की फैक्ट्रियाें और क्षेत्र के लोग फैक्ट्री के सामने पहुंच गए। जिन्हें पुलिस के द्वारा कंट्रोल किया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल फैक्ट्री के बाहर तैनात किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles