सिरसा में युवक द्वारा लड़की भगा ले जाने के बाद बुजुर्ग महिला से झगड़ा करने पहुंचा परिवार वाले
सिरसा में एक प्रेमी युगल के भागने के बाद दो परिवार में रंजिश बढ़ गई है। दोनों लड़का और लड़की एक ही गांव से हैं और परिवारिक तौर भी एक बताया जा रहा है। लड़का और लड़की दोनों पिदले 20 दिनों से फरार है, उनका कोई सुराग नहीं लगा है। लड़की वाले युवक के घर आकर धमकी
.
जानकारी के अनुसार, ये मामला शहर के नजदीकी एक गांव का है। ऐसे में युवक के परिवार ने गांव तक छोड़ दिया है और बाहर रहने को मजबूर है। एक दिन युवक की दादी घर संभालने को आई थी। तभी मौका पाकर लड़की के परिवार वाले पहुंच गए और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी। उसके बाल पकड़कर बाहर गली में ले आए। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया है।
करीब पांच से सात महिलाओं ने मिलकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ गाली-गलौज तक की। युवक के परिवार की चिंता बढ गई और घर आना छोड़ दिया है। हालांकि, परिवार का कहना है कि उनको उक्त युवक द्वारा लड़की को भगा लेने के बारे में सूचना तक नहीं है और न ही उसने जाने के बाद अब तक कोई फोन किया है। वे कहां गए, इसका कोई पता नहीं है। इसका पुलिस भी पता नहीं लगा पाई है।

बुजुर्ग महिला से मारपीट के बाद बीचबचाव को पहुंचे पड़ोसी व महिलाएं
पहले भी गांव से दो से तीन लड़कियों ने की लव मैरिज
इससे पहले भी इसी गांव से दो से तीन लड़कियां अपने प्रेमी के साथ भागकर लव मैरिज कर ली थी। उनमें भी रंजिश चल रही है। एक-दूसरे पर या उनकी सहेलियों पर ही भागने में मदद करने के आरोप लगे थे। अब फिर ऐसा ही विवाद हो गया।
इस मामले में सदर थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ 191(3),190,333,3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिवार के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
जानिएं पूरा मामला, महिला ने शिकायत में क्या बताया
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह उसके पांच बच्चे हैं और सभी शादी-शुदा है। उसके एक बेटे का देहांत हो चुका है और उसका लड़का गांव से ही उनकी बिरादरी से एक लड़की को लेकर भाग गया है। इन बातों को करीब 20 दिन बीत गए। इस बारे में लड़की के परिजनों ने उसे भगाने बारे में मुकदमा भी कर रखा है।
इस घटना के बाद उसी दिन से लड़की का परिवार उनके साथ रंजिश रखे हुए हैं। इसी डर के कारण उनका सारा परिवार कई दिनों से घर छोड़कर कहीं बाहर रह रहा है। हाल ही में वह अपने गांव स्थित घर में आई थी। वह घर पर काम कर रही थी। उनके घर पर लड़की के परिवार वाले आ गए और उसे कहने लगे कि तेरा पोता कहां पर है।
इस पर उसने जवाब दिया कि कुछ नहीं पता है। इतना सुनते ही उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और महिलाओं ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसे पिटाई-पिटाई करते-करते घर से बाहर ले गए और उसके बाल पकड़ लिए खींचे। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया।







