spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad HCS Exam 2026 | 22776 Candidates, 80 Centers, Two Sessions


फरीदाबाद10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
करनाल में मर्डर के आरोपी को पेपर दिलवाने के बाद लेकर जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

करनाल में मर्डर के आरोपी को पेपर दिलवाने के बाद लेकर जाती पुलिस।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से रविवार को HCS (Executive & Allied Services) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कराया गया। फरीदाबाद जिले में बनाए गए एक सेंटर पर अपने साथी की जगह पेपर देने जा रहे एक युवक को पकड़ लिया गया।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में ही उसकी खुली पोल गई। पुलिस ने परीक्षा देने वाले और जिसका पेपर देने के लिए आया था, उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रोहतक के रहने वाले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

प्रदेश में 102 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा के लिए 8 जिलों में 337 सेंटर बने हैं। सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम और जैमर लगाए हैं।

उधर, करनाल में एचसीएस परीक्षा के दौरान एक युवक महज 10 से 15 मिनट की देरी के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गया। घर से निकलने के बाद उसकी बाइक में पंक्चर हो गया था।

फरीदाबाद में 22 हजार 776 अभ्यर्थी एचसीएस परीक्षा के लिए पंजीकृत है।

फरीदाबाद में 22 हजार 776 अभ्यर्थी एचसीएस परीक्षा के लिए पंजीकृत है।

यहां जानिए कौन है युवक और कैसे उसे पकड़ा गया…

  • बायोमेट्रिक सत्यापन में नहीं हुए फिंगरप्रिंट मैच : जिला प्रशासन की ओर से दी जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह के परीक्षा के पहले सत्र के लिए प्रवेश सुबह 8.30 बजे शुरू कर दिया था। केएल महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7C में एक युवक को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए रोका गया। जब उसका बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया, तो उसके फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए। दो-तीन प्रयास में भी सफलता नहीं मिली।
  • शक होने पर युवक को अलग खड़ा किया: जब युवक के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए तो उसे अलग खड़ा करा दिया गया। क्योंकि ज्यादा देर रोकने से अन्य अभ्यर्थियों को लेट होना शुरू हो गया था। जब सेंटर पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हो गई, जब युवक से दोबारा प्रयास कराया गया, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। इससे युवक पर शक हो गया।
दोस्त की जगह परीक्षा देने आया युवक माधव।

दोस्त की जगह परीक्षा देने आया युवक माधव।

  • दोस्त की जगह देने पहुंचा था परीक्षा : इसके बाद सेंटर पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बिना देरी किए युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए युवक का नाम माधव है, जो रोहतक के करौंथा का रहने वाला है। वह रोहतक के ही मनीला गांव के रहने वाले विशाल की जगह पेपर देने आया था। दोनों आपस में दोस्त है। जांच में पाया गया कि विशाल भी परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था।
  • पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया : पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कराने की कार्रवाई जारी कर दी है। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गडबड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
करनाल में लेट होने की वजह से पानीपत के सचिन की परीक्षा छूट गई।

करनाल में लेट होने की वजह से पानीपत के सचिन की परीक्षा छूट गई।

करनाल में मर्डर का आरोपी पेपर देने पहुंचा

करनाल में HCS परीक्षा देने के लिए मर्डर के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी भी परीक्षा केंद्र पहुंचा। आरोपी परीक्षार्थी का नाम सुमित कुमार है, जो रोहतक जेल में बंद है। उसने इवनिंग शिफ्ट में HCS का पेपर दिया। सुमित को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाया गया था।

परीक्षा करनाल के SD गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई। जैसे ही सुमित परीक्षा केंद्र से बाहर आया, उसने बताया कि वह HCS का पेपर देने आया था और उसका एग्जाम काफी अच्छा गया। इसके बाद पुलिस उसे वापस गाड़ी में बैठाकर ले गई।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles