spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में नशीले पदार्थों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार:20 लीटर लाहन, 12 बोतल अवैध शराब और हेरोइन बरामद




मोगा पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब, लाहन और हेरोइन बरामद की। पहले मामले में, बाघा पुराना थाना पुलिस ने 25 अप्रैल को शाम लगभग 4:55 बजे गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने बुद्ध सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ‘पंजाब जुगनी सौफी’ ब्रांड की 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में, निहाल सिंह वाला थाना पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने उसके पास से 20 लीटर लाहन (कच्ची शराब) बरामद की। यह कार्रवाई भी मुखबिर की सूचना पर आधारित थी। तीसरे मामले में, निहाल सिंह वाला थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने धमां बस्ती निवासी प्रगट सिंह और धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में ड्रग किट का उपयोग किया गया और ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles