spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में महंत पर हमलाकर लूट में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने सोने की बालियां, कार व वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए




हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में कबीर बस्ती स्थित दर में महंत काली पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की बालियां, वारदात में प्रयुक्त कार, लकड़ी का डंडा और लोहे की रॉड बरामद की है। थाना शहर प्रबंधक देवीलाल ने बताया कि 13 अप्रैल को मंडी डबवाली निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 11-12 अप्रैल की रात आरोपियों ने उसके गुरु महंत काली पर हमला किया, जान से मारने की धमकी दी और उनकी गाड़ी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के बयान और एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) के आधार पर थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 127(2), 351(2), 311, 117(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुख्य आरोपी पहले ही हो चुकी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, गुप्त सूचनाओं और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी रविंद्र कुमार निवासी संगरिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। अब इस मामले के वांछित दूसरे आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles