spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Chandigarh School Theft Caught on CCTV


स्कूल के सीसीटवी में कैद दाेनो चोर।

चंडीगढ़ स्थित रायपुर कला स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों की पूरी करतूत स्कूल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद थाना मौली जागर

.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनराज और वीरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एक ही स्कूल में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

स्कूल प्रबंधन से जुड़े संजय ने बताया कि विकास नगर और मक्खन माजरा के स्कूलों में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं और आशंका है कि इन वारदातों में भी यही गिरोह शामिल है। आरोपियों का एक और साथी विकास नगर में सक्रिय बताया जा रहा है, जो इस पूरे नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्ता हो सकता है।

पहले रिपेयर के बहाने आए

स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह ने बताया कि 27 मार्च को दो युवक स्कूल पहुंचे और गेट पर खुद को सोलर तार की मरम्मत करने वाला बताकर अंदर जाने की अनुमति ली। उन्होंने एंट्री रजिस्टर में अपनी एंट्री भी दर्ज करवाई, जिससे किसी को उन पर तुरंत शक नहीं हुआ। दोनों आरोपी सीधे उस जगह पर गए जहां स्कूल का सोलर सिस्टम लगा हुआ है और कुछ समय वहां रुकने के बाद वापस चले गए।

जब वे वहां से निकल गए तो ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उसने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि सोलर सिस्टम की कुछ तारें कटी हुई थीं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी गई और CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

फुटेज देखने पर साफ हो गया कि वही दोनों युवक सोलर तारों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वे मरम्मत के बहाने स्कूल में घुसे थे और चोरी की नीयत से पहले ही तारों को काटकर नुकसान पहुंचा गए थे।

स्कूल के चौकीदार से बात करते हुए चोर।

स्कूल के चौकीदार से बात करते हुए चोर।

24 अप्रैल की रात फिर घुसे स्कूल में

इसके बाद 24 अप्रैल 2026 की रात को वही दोनों आरोपी दोबारा स्कूल परिसर में घुस आए। इस बार उनका मकसद पहले से काटी गई सोलर तारों को चोरी कर ले जाना था। रात के समय जब वे तार निकालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गेट पर तैनात चौकीदार की नजर उन पर पड़ गई।

चौकीदार ने तुरंत उन्हें रोकने की कोशिश की और शोर मचाया। इस दौरान आरोपियों और चौकीदार के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी जल्दीबाजी में तार समेट रहे थे, लेकिन चौकीदार के विरोध के चलते वे सफल नहीं हो सके।

हाथापाई के दौरान चोरों के हाथ से सोलर तार वहीं गिर गई और स्थिति बिगड़ती देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। हालांकि, इस पूरी घटना से यह साफ हो गया कि आरोपी पहले से योजना बनाकर दोबारा स्कूल में चोरी करने आए थे।

ई-रिक्शा बैटरी चोरी के बाद पकड़ाए आरोपी

स्कूल प्रबंधन से जुड़े संजय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपियों ने कुछ समय पहले एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की थी। बैटरी चोरी होने के बाद ई-रिक्शा मालिक लगातार आरोपियों की तलाश कर रहा था।

इसी दौरान रायपुर कला इलाके में उसने दोनों संदिग्ध युवकों को देखा और पहचान लिया। इसके बाद उसने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना मौली जागरां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई कीर्ति के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मौके पर ही प्रारंभिक पूछताछ शुरू की और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।

तार चोरी कर भागता हुआ चोर।

तार चोरी कर भागता हुआ चोर।

CCTV में ऐसे कैद हुई पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पूरी वारदात साफ तौर पर सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों आरोपी स्कूल के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करते हैं और वहां मौजूद चौकीदार से बातचीत करते हैं। इस दौरान एक आरोपी कान पर फोन लगाए हुए नजर आता है और ऐसा प्रतीत होता है कि फोन पर कोई व्यक्ति चौकीदार को यह समझा रहा है कि ये लोग सोलर तार की रिपेयरिंग के लिए आए हैं। इसी बातचीत के बाद चौकीदार को भरोसा हो जाता है और दोनों आरोपियों को अंदर जाने दिया जाता है।

आगे फुटेज में दिखाई देता है कि दोनों आरोपी सीधे उस दिशा में बढ़ते हैं जहां सोलर सिस्टम लगा हुआ है। इनमें से एक आरोपी ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके कंधे पर एक बैग टंगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बैग में चोरी के औजार रखे गए थे, जिनकी मदद से तार काटी गई।

फुटेज के आधार पर यह भी स्पष्ट होता है कि आरोपियों ने पहले पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और चौकीदार को गुमराह कर अंदर प्रवेश किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles