spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के रेजिडेंट का प्रदर्शन:बिजली की आपूर्ति होने से परेशान ,बोले – बिल्डर वसूल रहा मोटी रकम




फरीदाबाद के सेक्टर 70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के रेजिडेंट ने बिजली की आपूर्ति होने से परेशान होकर सोसाइटी में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों मे कहा कि वो डीज़ल जनरेटर (डीजी) से बनने वाली बिजली का 34 रूपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान कर रहे है जिससे बिल्डर अपनी जेब भर रहा है। लेकिन उनकी परेशानी की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। 33 केबी बिजली का कनेक्शन नही रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के रेजिडेंट अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोसाइटी में आज तक 33 केबी बिजली का कनेक्शन नही है। जिस कारण लिफ्ट में कोई पावर का बैकअप नही है। जैसे ही बिजली चली जाती है वैसे ही लिफ्ट रास्ते में अटक जाती है। बिजली की परेशानी के चलते रोजाना कोई ना कोई लिफ्ट में फंसा रहता है। वो हर महीने 3000 के करीब मेंटेनेंस चार्ज भर रहे है लेकिन सुविधाओं के नाम पर बस खाना पूर्ति की जा रही है। डीजी के 34 रूपये प्रति यूनिट भर रहे उन्होंने कहा कि बिजली के कट सोसाइटी में लगते रहते है। ऐसे में बिल्डर के द्वारा उनको डीज़ल जनरेटर (डीजी) से बनने वाली बिजली सप्लाई की जाती है। जिसका 34 रूपये के हिसाब से प्रति यूनिट का वह पेय करते है। जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। उनके पैसे से बिल्डर को मुनाफा हो रहा है। बिल्डर से मिलता है झूठा आश्वासन उन्होंने कहा कि बिजली, मेंटेनेंस सहित दूसरी मांगो को लेकर वह कई बार बिल्डर से मिल चुके है लेकिन आज तक उन समस्याओं का कोई समाधान नही हुआ है। अब आगे गर्मी का मौसम आने वाला है। जिसमें उनको और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पडेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles